केजरीवाल के लंबे काफिले को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच मिलती रहेगी Z सिक्यॉरिटी, MHA ने नहीं किया है बदलाव

नई दिल्ली
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को जेड सिक्यॉरिटी मिलती रहेगी। गृह मंत्रालय ने फिलहाल इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पंजाब में केजरीवाल के लंबे काफिले को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है 'आप' प्रमुख की सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय से निर्देश मांगा है। किसी वीआईपी की सुरक्षा को लेकर खुफिया ब्यूरो से से जो इनपुट मिलता है उसके आधार पर रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जाती है। इसके आधार पर वीआईपी सुरक्षा में जिस श्रेणी की जरूरत होती है, वह मुहैया कराई जाती है।

अरविंद केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा पहले ही मुहैया कराई गई है। वीआईपी सुरक्षा से जुड़ी पुलिस यूनिट के मुताबिक सिक्योरिटी पहले जैसी ही रहेगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के करीब एक महीने बाद अरविंद केजरीवाल 10 दिन की विपश्यना के लिए पंजाब गए हैं। होशियारपुर पहुंचने पर केजरीवाल के काफिले के साथ सुरक्षाकर्मियों की कई गाड़ियां दिखीं, जिस पर भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने सवाल खड़े किए थे।

'जेड' श्रेणी की सुरक्षा के तहत सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), सुरक्षा दस्ते, निगरानी दल के अलावा और लगभग आठ सशस्त्र गार्ड शामिल होते हैं। यह सुरक्षा आमतौर पर शीर्ष स्तरीय राजनीतिक हस्तियों और मुख्यमंत्रियों को दी जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी उनके कार्यकाल के दौरान 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। दिल्ली की सीएम बनने पर रेखा गुप्ता को भी इसी कैटिगरी की सुरक्षा दी गई है।

admin

Related Posts

एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

 नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह