मध्य प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस ,उज्जैन समेत कई जिलों में ASP, DSP बदले

भोपाल

राज्य पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं, जिनमें 8 आईपीएस अधिकारियों समेत 60 राज्य सेवा के पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

इसके अलावा, 68 अन्य अधिकारियों, जिनमें ASP (अपर पुलिस अधीक्षक) और DSP (उप पुलिस अधीक्षक) शामिल हैं, के भी तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों में अहम जिम्मेदारियों का आवंटन किया गया है, जो राज्य पुलिस प्रशासन के लिए एक नया दिशा निर्देश साबित होगा।

ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं
CM  मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के साथ-साथ छिंदवाड़ा जिले में भी बड़ा बदलाव हुआ है।  आईपीएस अधिकारी मयूर खंडेलवाल को उज्जैन का ASP  बनाया गया है, जबकि आईपीएस अधिकारी आयुष गुप्ता को छिंदवाड़ा जिले का एएसपी बनाया गया है।  इसके अलावा रीवा और भोपाल में भी पुलिस विभाग में ट्रांसफर हुए हैं। गृह विभाग की तरफ से यह सभी ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में ट्रांसफर हो सकते हैं

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि रीवा में पोस्टेड एडिशनल एसपी दिनेश कुमार कौशल को विशेष शाखा भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह भोपाल में विशेष शाखा में सदस्य अमित सक्सेना को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल के रूप में पोस्टिंग दी गई है. इसी तरह विशेष शाखा रीवा में पदस्थ एडिशन एसपी संतोष सिंह भदोरिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पोस्टिंग दी गई है.  

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल मयूर खंडेलवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, इंदौर में पोस्टेड नरेंद्र रावत को एडिशनल एसपी खरगोन, ग्वालियर सीएसपी आयुष गुप्ता को एडिशनल छिंदवाड़ा, अभिषेक रंजन को एडिशनल एसपी सिंगरौली, सतना में पोस्टेड विदिता डागर को एडिशनल एसपी छतरपुर, आदर्श कांत शुक्ला को एडिशनल एसपी बेहर, सीहोर एडिशनल एसपी गितेश गर्ग को एडिशनल एसपी धार, रीवा से ओमप्रकाश को बालाघाट, चंबल जोन में पोस्टेड राजेश कुमार शर्मा को इंदौर, पीटीएस पंचमढी से निमिषा पांडे को भोपाल, मुकेश कुमार को एडिशनल एसपी मेहर से पुलिस अधीक्षक पीटीएस पोस्टिंग दी गई है.

इन शहरों में भी हुआ फेरबदल
जबलपुर सीसी विवेक कुमार गौतम को उप पुलिस अधीक्षक डिंडोरी, छिंदवाड़ा एसडीओपी सौरभ तिवारी को एसडीओपी मंडला, एसडीओपी कुरवई विदिशा से मनीष राज को मंडला, ग्वालियर से विवेक कुमार शर्मा को एसडीओपी कटंगी बालाघाट, सिंगरौली एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा को एडिशनल एसपी मंडला के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है.

इसी तरह एडिशनल एसपी खरगोन मनोहर सिंह बारिया को जावरा बटालियन में पदस्थ किया गया है. उज्जैन में एडिशनल एसपी डॉक्टर चंचल नागर को एडिशनल एसपी मेहर बनाया गया है. रतलाम से विशाल सिंह को इंदौर बटालियन भेजा गया है. एडिशनल एसपी रीवा अनिल कुमार सोनकर को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है.

इंदौर अजाक रेंज पुलिस अधीक्षक शकुंतला रुहल को एडिशनल एसपी खरगोन बनाकर भेजा गया है. इंदौर से प्रवीण भूरिया को एडिशनल एसपी शिवपुरी, उमरिया पीटीएस से प्रतिमा पटेल को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज सागर बनाकर भेजा गया है.

भोपाल के साथ-साथ उज्जैन, छिंदवाड़ा, खरगोन, धार, उमरिया, सागर, बालाघाट, ग्वालियर, रतलाम, जबलपुर, कटनी समेत कई अहम जिलों में थाना प्रभारियों के भी थोकबंद ट्रांसफर किए हैं। गृह विभाग की तरफ से आज सुबह ही सभी के ट्रांसफर के आदेश दिए हैं।  माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में और भी कई बड़ी सर्जरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि नए डीजीपी के जिम्मेदारी संभालने के बाद पुलिस विभाग में ट्रांसफर हो सकते हैं।

इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आईपीएस अधिकारियों के अलावा, राज्य सेवा के अधिकारियों को भी नई कार्यक्षेत्र में पदस्थापित किया गया है। इनमें से कुछ अधिकारियों का नाम और उनके नए कार्यक्षेत्र इस प्रकार हैं:

आईपीएस मयूर खंडेलवाल को ASP उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मयूर खंडेलवाल का नाम हमेशा से अपनी कड़ी मेहनत और पेशेवर क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्हें अब उज्जैन जिले की कानून व्यवस्था संभालने का अवसर मिला है, जहां उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना होगा।

आईपीएस आयुष गुप्ता को ASP छिंदवाड़ा नियुक्त किया गया है। आयुष गुप्ता की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती रही है, और अब उन्हें छिंदवाड़ा में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने गुरुवार को भोपाल स्थित निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद ग्वालियर  भारत…

9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 9 लाख 9 हजार किसानों से 53 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल