संभल में हिंसा में उपद्रवियों ने जिन ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया,अब उन्हीं का उपयोग पुलिस चौकी के निर्माण में

 संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के दौरान उपद्रवियों द्वारा जिन ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था, अब उन्हीं ईंट-पत्थरों का उपयोग पुलिस चौकी के निर्माण में किया जाएगा. दरअसल, पिछले साल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद करीब 6 ट्रॉली ईंट-पत्थर जमा किए गए थे. ये ईंट-पत्थर हिंसा वाली जगह पर बिखरे पड़े थे. पुलिस-प्रशासन ने इन्हें इकट्ठा करवाकर रख लिया गया था.

मामले में SP केके बिश्नोई ने कहा कि हिंसा के दौरान पत्थरबाजों के द्वारा फेंके गए पत्थरों को ही संभल के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रयोग किया जाएगा. जिले के दीपा सराय और हिंदूपुराखेड़ा में बन रही पुलिस चौकियों के निर्माण में पत्थरबाजों के द्वारा फेके गए पत्थरों का भी प्रयोग किया जाएगा. शासन द्वारा दिए बजट का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

आपको बता दें कि हिंसा के बाद संभल में 38 आउटपोस्ट बनाई जा रही हैं. संभल की सुरक्षा के लिए 'SAFE SAMBHAL' प्रोजेक्ट लाया जा रहा है. साथ ही शहर के 200 चौराहों पर फेस आईडेंटिफिकेशन वाले CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. जिले में नई पुलिस चौकियों के निर्माण में सरकार से बजट भी मिला है.

दरअसल, संभल के विवादित ढांचे (जामा मस्जिद) में 24 नवंबर 2024 को एडवोकेट कमीशन सर्वे के दौरान मस्जिद के आसपास के इलाके में हिंसा भड़क गई थी और उग्र भीड़ ने पुलिस पर कई घंटे तक भारी पत्थरबाजी की थी. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया था. जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने नगर पालिका की टीमों को लगाकर हिंसा वाली जगह से 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर ईंट-पत्थर हटवाए थे. हालांकि, इन्हें फेंकने के बजाय नगर पालिका ने ईंट पत्थरों को यार्ड में रखवा दिया था.

जमा ईंट-पत्थर

अब संभल पुलिस के एसपी केके बिश्नोई ने पत्थरबाजों के द्वारा फेंके गए इन्हीं ईंट पत्थरों से पुलिस चौकी बनाने का बड़ा फैसला किया है. स्थानीय सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के गढ़ दीपासराय इलाके के मोहल्ला चौक में हजार स्क्वायर फीट में मुस्लिम आबादी के बीचोबीच बन रही नई पुलिस चौकी के निर्माण में पत्थरबाजों के द्वारा फेंके गए ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा हिंदूपुराखेड़ा में भी बन रही नई पुलिस चौकी के निर्माण में पत्थरबाजों के द्वारा फेंकी गई ईंटों का इस्तेमाल होगा.  

 

admin

Related Posts

आम-सेब-केला निर्यात बढ़ाने पर सरकार का जोर, शिवराज ने बताया किसानों की कमाई बढ़ाने का रोडमैप

लखनऊ गुरुवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आमदनी बढ़ाए जाने की तरीके बताए। चौहान ने लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम…

योग्यता आधारित भर्ती से बदली यूपी की तस्वीर, 9 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

 लखनऊ यूपी में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल