मध्य प्रदेश में कई जिलों में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी ,ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी

भोपाल
 मध्य प्रदेश के मौसम में रोज कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. अब दिन में तेज धूप के बाद भी तापमान गिरता दिखा, जबकि रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा. हालांकि, बारिश होने की भी संभावना बन सकती है.

मौसम विभाग ने मार्च के शुरुआती सप्ताह में हल्की बारिश की संभावना जताई है. ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्म रह सकते हैं. वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में मावठा गिर सकता है. मौसम विभाग के एचएस पांडे के अनुसार, आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक साथ कई पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके चलते पूर्वी व उत्तरी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है.

वज्रपात की भी संभावना
इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कई जिले शामिल रहेंगे. साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की स्थिति भी देखने को मिल सकती है. प्रदेश के बाकी जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया.

न्यूनतम तापमान में उछाल
वहीं रीवा और सागर संभाग के जिलों में तापमान 3.5 डिग्री से लेकर 4.5 डिग्री के बीच दर्ज हुआ. न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में रात के तापमान में 1.7 डिग्री से 2.4 डिग्री सेल्सियस के बीच उछाल देखा गया.

उज्जैन में कम रहा तापमान
प्रदेश के पांच बड़े शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो उज्जैन जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. यहां पारा 15.7 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा भोपाल में 16.2 डिग्री, जबलपुर में 17 डिग्री, इंदौर में 17.6 डिग्री और ग्वालियर में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

admin

Related Posts

धार नसबंदी कैंप में हड़कंप, हर 2 मिनट में हुआ ऑपरेशन और महिलाओं को जमीन पर लिटाया गया

धार मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र धार जिले में महिला नसबंदी कैंप की शर्मनाक तस्वीर आई सामने आई है। यहां करीब 180 महिलाओं का बुनियादी सुविधाओं के बिना नसबंदी ऑपरेशन…

रीवा में शर्मनाक वारदात: पत्नी का बेडरूम वीडियो वायरल, दहेज के लिए हथियार लेकर ससुराल पहुंचा आरोपी गिरफ्तार

रीवा   मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पत्नी का निजी वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पति शिवम साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी का अश्लील…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी