संपदा-1 पोर्टल पर अब 726 स्लाट की बुकिंग हो सकेगी प्रतिदिन, 396 स्लाट बुक हो रहे थे अब तक

 इंदौर

 समाप्त हो रहे वित्त वर्ष 2024-25 के अंतिम माह मार्च में पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिन भी खुले रखने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले में रविवार को भी पंजीयन कार्यालय खुले रहे और दस्तावेज पंजीकृत हुए। आमजन की सुविधा के लिए अब संपदा-1 पोर्टल पर भी स्लाट बुकिंग की संख्या को बढ़ाया गया है।

सोमवार से एक सब रजिस्ट्रार के पास 33 स्लाट की बुकिंग हो सकेगी। इससे पहले एक सब रजिस्ट्रार के पास सिर्फ 18 स्लाट ही बुक हो सकते थे। इससे संपदा-1 पोर्टल पर रजिस्ट्री की पांच से सात दिन की वेटिंग आ रही थी। मार्च में अधिक दस्तावेज पंजीकृत हो सके, इसके लिए स्लाट की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

लंबी वेटिंग चल रही थी

पंजीयन विभाग द्वारा संपदा-2 पोर्टल के आने के बाद संपदा-1 के स्लाट की बुकिंग को कम कर दिया गया था। एक सब रजिस्ट्रार के पास सिर्फ 18 स्लाट ही संपदा-1 पर बुक होते थे। इस वजह से सभी पंजीयन और उप पंजीयन कार्यालय में संपदा-1 पर रजिस्ट्री कराने के लिए लंबी वेटिंग चल रही थी।

बुकिंग को दोगुना कर दिया

लोगों को एक सप्ताह के बाद ही रजिस्ट्री के लिए अपाइंटमेंट मिल पा रहा था। इसे देखते हुए पंजीयन विभाग ने एक सब रजिस्ट्रार के पास स्लाट बुकिंग को दोगुना कर दिया। जानकारों का कहना है कि संपदा-2 को प्रमोट करने के लिए संपदा-1 पर स्लाट कम किए थे, लेकिन अब राजस्व बढ़ाने के लिए संपदा-1 पर स्लाट की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

एक दिन में 726 स्लाट हो सकेंगे बुक

इंदौर जिले में 22 सब रजिस्ट्रार कार्यरत हैं और इनके पास पहले कुल 396 स्लाट संपदा-1 पर बुक हो रहे थे। प्रत्येक सब रजिस्ट्रार के पास स्लाट की संख्या को दोगुना करने से जिले में संपदा-1 पर 726 स्लाट की बुकिंग प्रतिदिन हो सकेगी। इससे लोगों को रजिस्ट्री के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संपदा-2 पर स्लाट बुकिंग की कोई लिमिट तय नहीं है।

मार्च में होते हैं सर्वाधिक दस्तावेज पंजीकृत

वित्त वर्ष के अंतिम माह मार्च में हर बार सर्वाधिक दस्तावेज पंजीकृत होते हैं। ऐसे में पंजीयन कार्यालयों में भीड़ भी बढ़ जाती है। संपदा-1 पर स्लाट की संख्या बढ़ाने से आमजन सुविधा से दस्तावेज पंजीकृत करवा सकेंगे। संपदा-2 पर आनलाइन पंजीयन की सुविधा मुहैया हो रही है, इसके बावजूद आमजन संपदा-1 पर अधिक दस्तावेज पंजीकृत करवा रहे हैं।

रविवार को पंजीकृत हुए 350 दस्तावेज

पंजीयन कार्यालय मार्च में शनिवार और रविवार के अवकाश के दिन भी खुले रहे। पंजीयन विभाग की वेबसाइट के अनुसार दो दिनों में 1100 दस्तावेज पंजीकृत हुए और आठ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। शनिवार को 750 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे और 6.25 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं रविवार को 350 दस्तावेज पंजीकृत हुए और 1.77 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ।

admin

Related Posts

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, सूझबूझ एवं संवेदनशील कार्रवाई से ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति…

दो साल में प्रारंभ किये प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेज

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान और एक कानून लागू हो, इस राष्ट्रीय भावना में कुछ भी गलत नहीं है। समान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश