कांग्रेस नेता ने रोहित को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा और उनकी कप्तानी को ‘बेअसर’ बताया

नई दिल्ली
 एक ओर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कमाल कर रही है और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हिटमैन पर एक विवादित टिप्पणी कर दी है। कांग्रेस नेता ने रोहित को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा और उनकी कप्तानी को 'बेअसर' बताया। इसके बाद तमामा क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर शमा की पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं।

यह विवाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ। शमा मोहम्मद ने लिखा- रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और बेशक, भारत का सबसे बेअसर कप्तान। शमा की इस पोस्ट पर फैंस ने रोहित का बचाव किया और उनकी फिटनेस और कप्तानी का समर्थन किया। वहीं कुछ लोगों ने रोहित की फिटनेस पर सवाल भी उठाए। रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।

इस घटना ने भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की फिटनेस और कप्तानी के मानकों पर फिर से बहस छेड़ दी है। हालांकि, एक यूजर ने फिटनेस के मानकों से ऊपर उठने की बात करते हुए कहा- इस बात से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि जब भारतीय टीम और उसके कप्तान को फैंस के सपोर्ट की जरूरत है तब एक पार्टी की नेता इस तरह की बॉडी शेमिंग करती हैं।

एक निशांत नाम के यूजर ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा- आप अपने बॉस को देख लीजिए, जो राजनीति के लिए बिलकुल भी उपयुक्त नहीं है और चुनाव हारने का इतिहास बना रहे हैं। रोहित शर्मा ने हमें गौरवान्वित किया है, करते रहेंगे और करते रहेंगे।

एक हरीष नाम के यूजर ने लिखा- एक 'मोटे' खिलाड़ी के पास राहुल गांधी से अधिक जीतें हैं और एक 'मोटे' खिलाड़ी के रूप में वह न केवल अपनी टीम में बल्कि पूरे भारत में आत्मविश्वास जगाने में सक्षम हैं। यह एक पार्टी के प्रतिनिधि की सहनशीलता है जहाa शारीरिक उपस्थिति प्रतिभा से अधिक महत्वपूर्ण है।

admin

Related Posts

बंगाल की राजनीति में नया मोड़: ममता आज नहीं दी इस्तीफा, आगे क्या होगा?

कलकत्ता पश्चिम बंगाल अगले कुछ घंटों के लिए एक गजब संवैधानिक संकट की ओर जा रहा है. सीएम ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने से दो-दो…

महिला कांग्रेस नेता को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस, शिकायतकर्ता बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय

रतलाम  विधायक ने अपने वकील के माध्यम से रीना बोरासी को 10 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस दिया है। रीना बोरासी द्वारा मीडिया में दिए गए उन बयानों को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल