पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं, अप्रैल में करेंगे लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ: मिर्ची बाबा

ग्वालियर
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं। जब मैं परेशानी में था तो राजा साहब ने साथ नहीं दिया। मेरा राजनीति से मोह भंग हो गया है। अब मैं कभी भी राजनीति नहीं करूंगा। मिर्ची बाबा 14 से 21 अप्रैल तक लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ करेंगे। ग्वालियर मेला मैदान में 1008 लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ होगा।

महिला से दुष्कर्म का लगा था आरोप
बता दें कि मिर्ची बाबा को भोपाल जिला न्यायालय के 10वें अपर सत्र की न्यायाधीश स्मृता सिंह ठाकुर ने दुष्कर्म के मामले में बरी कर दिया था। मिर्ची बाबा के वकील ने बताया कि निसंतान महिला ने नशीली भभूति खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को अभियोजन पक्ष न्यायालय में साबित नहीं कर पाया। इसके बाद न्यायालय ने मिर्ची बाबा को बरी कर दिया। भोपाल के महिला थाने में 8 अगस्त 2022 को केस दर्ज हुआ था। 9 अगस्त 2022 को भोपाल पुलिस ने मिर्ची बाबा को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से मिर्ची बाबा केंद्रीय जेल, भोपाल में बंद था।

पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा था। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सपोर्ट में कम्प्यूटर बाबा के बाद मिर्ची बाबा भी राजनीति में सक्रिय हुए थे। उन्हें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वो तब और ज्यादा चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। मिर्ची बाबा ने तब ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली थी।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने गुरुवार को भोपाल स्थित निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद ग्वालियर  भारत…

9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 9 लाख 9 हजार किसानों से 53 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल