निमाड़ के भगोरिया, गणगौर, फगुआ नृत्यों की शानदार प्रस्तुति, 24 घंटे नृत्य कर विश्व रिकार्ड बनाने मंच पर उतरे कलाकार

बुरहानपुर
बिना रुके लगातार चौबीस घंटे लोक नृत्य कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन में नाम दर्ज कराने के लिए शनिवार से बुरहानपुर के परमानंद गोविंदजीवाला आडिटोरियम में लोक कलाकार मुकेश दरबार सहित दस कलाकारों का दल मंच पर उतर गया है।

इस कार्यक्रम से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन की टीम वर्चुअली जुड़ी हुई है। लोक नृत्य का यह अनूठा कार्यक्रम शनिवार दोपहर 2.49 बजे प्रारंभ हुआ है, जो रविवार दोपहर 2.49 बजे समाप्त होगा। निमाड़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए मप्र संस्कृति विभाग, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जन जागृति कला केंद्र नेपानगर ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया है।

भगोरिया, गणगौर और फगुआ नृत्य की प्रस्तुति
कलाकारों का यह दल चौबीस घंटे के दौरान निमाड़ के प्रसिद्ध भगोरिया, गणगौर और फगुआ नृत्य की प्रस्तुति देगा। इस दौरान देसी वाद्य यंत्रों ढोल, मांदल, बांसुरी, हारमोनियम, थाली आदि के माध्यम से संगीत दिया जाएगा। कलाकार तीनों लोक नृत्यों की वेशभूषा भी नृत्य करते हुए ही बदलेंगे।

विदेशों तक पहुंचेगा मप्र का नाम
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मौजूद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि जन जागृति कला केंद्र के प्रमुख मुकेश दरबार और उनकी टीम सहित जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं। दरबार ने अपनी कला के माध्यम से निमाड़ की लोक संस्कृति को देश और विदेश तक पहले भी पहुंचाया है। अब विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है। इससे विदेशों तक मप्र और निमाड़ की लोक संस्कृति काे पहचान मिलेगी। उन्होंने दल को लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर विधायक अर्चना चिटनिस, मंजू दादू, कलेक्टर हर्ष सिंह, डीएटीसी के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

देश-विदेश में दल दे चुका प्रस्तुति
जागृति कला केंद्र के प्रमुख मुकेश दरबार और उनका दल अब तक देश-विदेश में दर्जनों कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुका है। दिल्ली में भारत पर्व के दौरान भी प्रस्तुति दी थी। इसके अलावा असम, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या, जोधपुर, जयपुर, सूरत, उदयपुर, अहमदाबाद, चेन्नई के अलावा वर्ष 2016 में कंबोडिया और 2017 में तुर्कमेनिस्तान में भी प्रस्तुति दी थी। इस दौरान दल ने भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया था। दरबार बीते 30 साल से कला साधना में लीन हैं।

  • admin

    Related Posts

    नरसिंहपुर में बड़ा हादसा: डीडीएस टैंक की चपेट में आए मजदूर, दो की मौके पर मौत

    बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान और तलाश के तहत एक महीने के भीतर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन के अभियान के तहत…

    करोड़ों खर्च फिर भी खतरा बरकरार: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बढ़ी खतरनाक दूरी

    सागर सागर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने का करोड़ों का प्रोजेक्ट न केवल लापरवाही का नमूना बन गया है बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई