फिर अतुल सुभाष जैसा मामला सामने आया, पत्नी से परेशान TCS मैनेजर ने लगाई फांसी, माता-पिता को कोई परेशान न करे

आगरा
आगरा में अतुल सुभाष जैसा सुसाइड सामने आया है। यहां पत्नी से परेशान TCS मैनेजर ने फांसी लगा ली है। मानव ने फंदा डालकर रोते हुए वीडियो बनाया। मानव ने कहा कि उनके माता-पिता को कोई परेशान न करे। यूपी में एक बार फिर अतुल सुभाष जैसा मामला सामने आया है। मल्टीनेशनल कंपनी टीसीएस के एक मैनेजर ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और उसमें रोते हुए अपना सारा दर्द बयां किया। टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या से पहले बनाई वीडियो में खुलासा किया कि वो पत्नी के उत्पीड़न से परेशान हैं। साथ ही उसने मांग की कि कानून पुरुषों को भी सुरक्षा दे। मानव शर्मा ने गले में फंदा लगाकर वीडियो बनाया और कहा कि उनके माता-पिता को कोई परेशान न करे।

गले में फंदा बांधकर बनाया वीडियो
सोशल मीडिया पर पोस्ट की 6 मिनट 56 सेकेंड के वीडियो में मानव शर्मा गले में फंदा लगाकर बात कर रहे हैं। फंदे का एक छोर पंखे से बंधा है। इस वीडियो में मानव कह रहे हैं कि ये उन अधिकारियों के लिए जो पुलिस और कानून से जुड़े हैं। कानून पुरुषों को सुरक्षित रखने के लिए होना चाहिए नहीं तो ऐसा समय आएगा कि कोई आदमी बचेगा नहीं जिस पर इल्जाम लगा सको। मैं अपना बताता हूं मेरा सभी की तरह ही है। मेरी पत्नी का पता चला कि किसी के साथ संबंध है। लेकिन कोई बात नहीं। मुझे जाने से कोई दिक्कत नहीं है। मैं तो जाना चाहता हूं। मर्दों का सोचो। मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं।

माता-पिता से मांगी माफी
इसके बाद मानव शर्मा वीडियो में रोते हुए दिखे। उन्होंने इसके बाद अपने परिवार से माफी मांगी। उन्होंने कहा पापा सॉरी, मम्मी सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। अच्छा मैं समझ रहा हूं कि कैसे मरते हैं। लेकिन तब तक फिर गुजारिश करुंगा कि अपनी जिंदगी में शामिल मर्दों के बारे में सोचो। मैं हमेशा सब छोड़ने वालों में से रहा। मैंने पहले भी सुसाइड की कोशिश की है कई बार। उन्होंने अपनी कलाई पर लगे कट के निशान भी दिखाए।

रोते हुए बयां किया दर्द
मानव शर्मा ने वीडियो में कहा कि मुझे छोड़ो बस आप लोग अपना सभी ध्यान रखो। उन्होंने कहा चलो ठीक है पीस आउट। तुम्हारा लॉ एंड ऑर्डर, लॉ एंड ऑर्डर, लॉ एंड ऑर्डर ढंग से करो अगर करना है लेकिन नहीं तो फिर ठीक है जाएंगे कोई दिक्कत नहीं है।

माता-पिता को नहीं करना टच
मानव शर्मा ने आखिर में कहा कि इतना मैं कहना चाहता हूं कि मेरे मां-बाप को टच नहीं करना। इतना कहते हुए वीडियो बीच में बंद होता दिखा। इसके बाद बताया जा रहा है कि मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच में जुटी है।

admin

Related Posts

पेंशनरों को भी राहत, यूपी सरकार ने DA में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की मंजूरी

लखनऊ  यूपी के लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी…

“ज्ञान भारतम् मिशन” के जरिए सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही योगी सरकार, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up