महाशिवरात्रि पर रीवा में निकली भव्य शिव बारात, उप मुख्यमंत्री शुक्ल हुए शामिल

भोपाल
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रीवा शहर में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात का आयोजन किया गया। बैजू धर्मशाला प्रांगण से प्रारंभ हुई इस बारात में धर्मध्वजा, शहनाई, नगड़िया, ढोल-नगाड़े, घोड़ा, बग्घी एवं आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुज़रते हुए यह शोभायात्रा भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम बनी। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल इस पावन आयोजन में सम्मिलित हुए। उन्होंने शिव बारात में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और समस्त श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में पधारे पूज्य श्री बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सपत्नीक गृह ग्राम ढेरा स्थित विश्वेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस पावन अवसर पर पूज्य स्वामी श्री बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, देवतालाब विधायक श्री गिरीश गौतम, मनगवां विधायक इंजी. नरेंद्र प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    एमपी के कई हिस्सों में मौसम ने मारी करवट, 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

    भोपाल   मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोहरा छट रहा है ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। यानी आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं…

    शादी हुई सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन पिता की शर्त पर लौटाए करोड़ों के तोहफे

    भिंड मध्यप्रदेश के भिंड में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का मंडप सजा चुका था, मेहमान मौजूद थे और रस्में चल रही थीं। तभी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल