महाकुंभ के समापन पर तीन बड़े ग्रह त्रिग्रही योग का करेंगे निर्माण

प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब समापन की ओर बढ़ रहा है. 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हुई. इस महाकुंभ में 14 जनवरी मकर संक्रांति, 29 जनवरी मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान किया गया. वहीं 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के दिन शाही स्नान किया गया. अब 26 फरवरी को महाकुंभ में महाशिवरात्रि का अंतिम शाही स्नान किया जाएगा.

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का समापन
महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर होने वाले अंतिम शाही स्नान के साथ ही इस 45 दिनों तक चलने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव का समापन हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, महाकुंभ के समापन पर त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है.मतलब त्रिग्रही योग में इस महाकुंभ का समापन होगा. इस त्रिग्रही योग में जो भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएगा उसे अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य फल मिलेगा.

महाकुंभ के समापन पर बनेगा त्रिग्रही योग
दरअसल, महाकुंभ के अंतिम स्नान यानी महाशिवरात्रि के दिन ज्योतिष शास्त्र के तीन बड़े ग्रह, ग्रहों के राजा भगवान सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध और कर्मफल दाता शनि देव कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे. इससे कुछ राशियों के जातकों को लाभ ही लाभ होगा. आइए जानते हैं कि ये राशियां कौनसी हैं. जिन्हें त्रिग्रही योग के निर्माण से लाभ होगा.

मेष राशि
महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग मेष राशि के शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान मेष राशि वालों को धन का लाभ हो सकता है. बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे.

वृषभ राशि
महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है. इस दौरान वृषभ राशि वालों को करियर में उन्नति मिल सकती है. निवेश से लाभ हो सकता है. आय में बढ़ोतरी हो सकती है.

मिथुन राशि
महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभ देने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान मिथुन राशि वालों को नाम और ख्याति प्राप्त हो सकती है.

कुंभ राशि
महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग कुंभ राशि में ही बनेगा. इससे कुंभ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान कारोबारी जातक कोई बड़ी डील कर सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी.

  • admin

    Related Posts

    16 मई का भविष्यफल: किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान?

    मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ वाला जरूर रहेगा, लेकिन फायदा भी देगा। सुबह से ही काम का दबाव बना रह सकता है। कई लोग…

    15 मई का टैरो राशिफल,कुछ राशियों के लिए नए अवसर, कुछ के लिए बदलाव का संकेत

    आज 15 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण समझ और भावनात्मक जागरूकता ला रहा है। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज कई लोग उन बातों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 1 views
    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 2 views
    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ