पुतिन से फोन पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की बात

अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की वकालत करते रहे हैं। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर इस युद्ध को खत्म करने के बारे में बात की है। ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति भी यही चाहते हैं कि लोगों का मरना बंद हो जाए। साल 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच यह पहली ज्ञात बातचीत है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे साथ-साथ पुतिन भी युद्ध में मर रहे लोगों को लेकर चिंतित हैं। वहां जो लोग मर रहे हैं, वह हमारे और आपके बच्चों की तरह हैं। मैं चाहता हू्ं कि लोगों का यह मरना जल्दी से जल्दी बंद हो जाए। ट्रंप ने कहा कि पिछले लगभग तीन सालों से यह युद्ध चल रहा है, अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी भी शुरू नहीं होता। पुतिन के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। बाइडन पर हमला बोलते हुए कहा कि बाइडेन ने हमारे देश के लिए शर्मिंदगी वाली स्थिति को पैदा कर दिया है। हमें फिलहाल इसे समेटने में थोड़ा समय लगेगा। हम वही कर रहे हैं।

रूस शांति चाहता है

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव से जब ट्रंप के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच में संचार के अलग-अलग माध्यम काम करते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इसके बारे में नहीं जानता। न तो मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं न ही इससे इंकार कर सकता हूं। इससे पहले क्रेमलिन की तरफ से कहा गया था कि रूस शांति चाहता है और वह शांति के लिए अमेरिका से बातचीत करने के लिए तैयार है।

जल्द ही होगी ट्रंप-पुतिन समिट?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि वह इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म कराना चाहते हैं। इस मामले में वह जल्द ही पुतिन से मिलेंगे। हालांकि इन दोनों वैश्विक नेताओं की मुलाकात कब होगी इसको लेकर अभी कोई तारीख सार्वजनिक नहीं है। रॉयटर्स ने इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि रूस सऊदी अरब या संयुक्त अरब अमीरात में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात करवाना चाहता है।

  • admin

    Related Posts

    हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

    तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

    US में भारतीय छात्र लापता होने से हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दूतावास ने संभाली कमान

    न्यू यार्क अमेरिका से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले और University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर