38वें राष्ट्रीय खेलों में भोपाल रेल मंडल के कर्मचारी ने जीता रजत पदक

भोपाल

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रेलवे कर्मचारी न केवल अपने कार्य क्षेत्र में बल्कि खेल के मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

भोपाल मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत जूनियर क्लर्क सुश्री नित्या गंधे ने भारतीय रेलवे का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में 100 मीटर दौड़ में 11.79 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम की।

यह पहला मौका नहीं है जब सुश्री नित्या गंधे ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इससे पहले 09 अगस्त 2024 को रायबरेली में आयोजित इंटर रेलवे प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते थे। उस प्रतियोगिता में उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 11.44 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था।इसके बाद, सितम्बर में बेंगलुरु में आयोजित ओपन नेशनल प्रतियोगिता में भी सुश्री नित्या गंधे ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय रेलवे और भोपाल मंडल का नाम रोशन किया।

इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने कहा, "रेलवे अपने कर्मचारियों को खेलों में भाग लेने के लिए सुविधाएं और अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। सुश्री नित्या गंधे जैसे खिलाड़ी रेलवे का गौरव बढ़ा रहे हैं। हमें उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।"

  • admin

    Related Posts

    एमवाय अस्पताल में सख्त कार्रवाई: सुपरिटेंडेंट-भवन अधिकारी को नोटिस, BVG को 25 हजार का जुर्माना

    इंदौर  देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखने वाले इंदौर की स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। सरकारी एमवाय अस्पताल के बाहर मरीज…

    एमपी में बारिश का मौसम तेज, इंदौर-ग्वालियर-उज्जैन-गुना समेत 22 जिलों में चेतावनी जारी

    भोपाल  मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बुधवार, 18 फरवरी को आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन भी शामिल हैं। इसी बीच रतलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन