सिरोंज तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ने पामाखेड़ी चौराहे पर एक चार वर्षीय मासूम को कुचला, गुस्‍साई भीड़ ने बस फूंकी

विदिशा/ सिरोंज
गुना से सिरोंज तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ने पामाखेड़ी चौराहे पर एक चार वर्षीय मासूम को कुचल दिया। इसमें घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

हाथ पकड़कर ले जा रहे थे लेकिन छूट गया
जानकारी के अनुसार नटेरन तहसील के ग्राम घिनौची के रहने वाले कल्याण सिंह जाटव अपनी तीन साल की बेटी को गोद में और चार साल के बेटे सूरज का हाथ पकड़कर चौराहे की सड़क पार कर रहे थे।
इसी दौरान उनसे बेटे का हाथ छूट गया। तभी सामने से तेज गति से आ रही शक्ति कंपनी की बस ने बच्चे को कुचल दिया।
इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने बस चालक को रोका तो वह बस खड़ी कर भाग गया।
इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। इधर,हंगामा होता देख बस में बैठे यात्री भी बस से उतर गए। नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी।
मौके पर थोड़ी देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने लगी। तब तक बस आधी से अधिक जल चुकी थी।
एसपी रोहित काशवानी के मुताबिक घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
स्थिति नियंत्रण में है। आरोपित बस चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में बदलाव: प्रबंध समिति ने लिए अहम फैसले, 5 न्यास बनाए जाएंगे

    उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए पांच नए न्यास बनाए जाएंगे। इनके माध्यम से अन्न क्षेत्र, भक्त निवास, पारमार्थिक…

    नरसिंहपुर में बड़ा हादसा: डीडीएस टैंक की चपेट में आए मजदूर, दो की मौके पर मौत

    बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान और तलाश के तहत एक महीने के भीतर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन के अभियान के तहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई