जन विरोधी , किसान विरोधी केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाई गई

मुरैना /कैलारस /सबलगढ़

हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट का जनता द्वारा और किसानों द्वारा देश भर में पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इस बजट में कृषि क्षेत्र में खाद, बीज और अन्य तरह के उपादानों पर दी जाने वाली सब्सिडी में और बजट आवंटन में लगातार कटौती की गयी है। यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य रोजगार योजना मनरेगा के बजट में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बल्कि सही मायने में उसे कम किया गया है। इसी तरह से श्रमिकों की दुर्दशा को दूर करने की दिशा में भी कोई प्रावधान बजट में नहीं है।

फसल बीमा योजना भी अपने हाल पर छोड़ दी गई है। मनरेगा में लगातार बजट प्रावधान बढ़ाने की जो मांग की गई है उसे भी अनदेखा किया गया है। न बजट बढ़ाया गया है  न कार्य दिवस बढ़ाए गए है और न ही पारिश्रमिक बढ़ाया गया है इसी तरह से अन्य सभी मदों में कटौती देखने को मिलती है। केवल 12 लाख की आमदनी पर टैक्स का जुमला मध्यम वर्ग को थमाने का प्रयास इस बजट में है। इसके अलावा जन पक्ष धरिता के कोई प्रावधान नहीं जोड़े गए हैं। देश भर में किसान संगठनों अखिल भारतीय किसान सभा/ मध्य प्रदेश किसान सभा सहित संयुक्त किसान मोर्चा ,सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स अन्य सभी की ओर से देश भर में व्यापक विरोध किया जा रहा है। जनता द्वारा, किसानों द्वारा श्रमिकों द्वारा विरोध लगातार जारी है। आज देश भर में बजट की प्रतियां जलाई गई है।

इसी अनुक्रम में मुरैना में नेहरू पार्क पर, कैलारस में पुरानी सब्जी मंडी पर और सबलगढ़ में अदालत तिराहे पर बजट की प्रतियों का दहन किया गया है। इस मौके पर बोलते हुए मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी ने बजट को जन विरोधी और किसान विरोधी करार दिया सभा में गयाराम सिंह धाकड़ ,राजेश गुप्ता, मुरारीलाल धाकड़, नरोत्तम नागर आदि ने संबोधित किया। इस कार्यवाही का नेतृत्व सर्वश्री अशोक कुमार, भोगीराम मित्तल ,जीवनलाल,कन्हैया लाल तहसील महा सचिव किसान सभा, भौरूलाल तहसील अध्यक्ष किसान सभा, पूर्व जनपद सदस्य रामकुमार श्रीवास, निरंजन शाक्य, नरेश शाक्य, एस एफ आई राज्य अध्यक्ष राजवीर धाकड़, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद इब्राहिम शाह, बनवारी लाल, पावन धाकड़, बद्री प्रसाद धाकड़, हरि विलास सिंह  इजरायल खान, राम प्रकाश जादौन , संतोष सोलंकी,भानसिंह जादौन , जालिम सिंह धाकड़, मुकुट बिहारी शर्मा आदि ने किया। आगामी दिनों में भी बजट का व्यापक विरोध किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

    रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

    भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई