चुनाव से पहले पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है और 3-4 बदमाशों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली
5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। मगर एक दिन पहले पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। घटना बाहरी दिल्ली के भलस्वा इलाके की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक बिल्डिंग में कई बदमाश छिपे हैं। इन्हें पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग हुई तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रावाई की। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है और 3-4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि भलस्वा इलाके की एक बिल्डिंग में कुछ बदमाश छिपे हैं। इसके बाद रानीबाग थाने के एसएचओ पुलिस टीम के साथ हथियारों से लैस होकर बदमाशों को पकड़ने गए थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बदमाशों को हथियार डालने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस का कहा नहीं माना और फायरिंग करनी शुरू कर दी।

सरेंडर करने के बजाय बदमाशों की तरफ से फायरिंग होती देख पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी एक्शन किया। इस बीच बदमाशों की तरफ से हुई अचानक फायरिंग में एक गोली एसएचओ को छूते हुए भी निकली। मगर उन्होंने एक बदमाश को मजबूती से पकड़ लिया और फिर उसे नहीं छोड़ा।

थानेदार की गिरफ्त से बचने के लिए बदमाश ने एसएचओ के सिर में हथियार का बट मार दिया, जिससे वो घायल हो गए। पुलिस ने इस मुठभेड़ में बिल्डिंग से 3 से 4 बदमाशों को पकड़ा है। ये लोग किस गैंग से जुड़े हैं, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। बदमाशों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

admin

Related Posts

झुलसाने वाली गर्मी की जगह बरसेगा पानी, जम्मू-कश्मीर से झारखंड तक आंधी-तूफान का दौर, जानें अपडेट

 दिल्ली देश के 15 से अधिक राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. अप्रैल महीने की शुरुआत होने जा रही है और आमतौर पर इस समय…

महान कवि माइकल मधुसूदन दत्त के वंशज हुए ‘भगवा’, लिएंडर पेस ने बंगाल के विकास के लिए मिलाया हाथ

 दिल्ली खेल की दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाने वाले महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने सोमवार को राजनीति के ‘कोर्ट’ पर अपनी नयी पारी की शुरुआत की. नयी दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात