विराट कोहली की फैन फॉलोइंग देख पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हुए हैरान, बोले- इज्जत इसको बोलते हैं

नई दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान विराट कोहली के प्रशंसकों की भारी भीड़ देखकर हैरान रह गए। भारत के सबसे बड़े आइकन में से एक विराट कोहली ने रेलवे के खिलाफ डोमेस्टिक मैच खेलने का फैसला करके रणजी ट्रॉफी को फिर से सुर्खियों में ला दिया। पिछले काफी समय से विराट कोहली बल्ले से संघर्ष कर रहे थे। यहां तक कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पर्थ में शतक जड़ने के बाद वे लय में नहीं दिखे। ऐसे में अपनी खोई लय वापस पाने के लिए विराट को रणजी ट्रॉफी में वापस आना पड़ा।

हालांकि, रणजी ट्रॉफी मैच में भी वे सिर्फ 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह वे फॉर्म हासिल नहीं कर पाए, लेकिन ये मैच इसलिए सुर्खियों में रहा, क्योंकि इस मैच को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। बासित अली इस बात से हैरान थे कि विराट कोहली के प्रति दिल्ली के फैंस में उनके लिए कैसी दीवानगी है। रणजी ट्रॉफी मैच के लिए वैसे तो फैंस बहुत कम स्टेडियम पहुंचते हैं, लेकिन फैंस विराट का मैच देखने के लिए भारी संख्या में पहुंचे थे। ऐसे में बासित अली ने पूछा है कि विराट दिल्ली कैपिटल्स से आईपीएल क्यों नहीं खेलते?

बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "ये बंदा दिल्ली से क्यों नहीं खेलता आईपीएल में, आरसीबी से क्यों खेलता है?" पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने ये भी स्वीकार किया है कि विराट कोहली पाकिस्तान में भी ट्रेंड में थे। उन्होंने कहा, "मैंने अपने जीवन में बहुत कम खिलाड़ी देखे हैं, शायद 2-3 ही होंगे, जिनकी इतनी फैन फॉलोइंग हो। आज तो पाकिस्तान में भी ट्रेंड बना हुआ था। सब लिख रहे, 'देखो इज्जत इसको बोलते हैं'।" विराट कोहली करीब 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे थे।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल