दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, 18 को भेजा वापस, तीन को किया अरेस्ट

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मध्य दिल्ली जिले में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया है। इसके अलावा तीन को गिरफ्तार भी किया है। मीडिया से बात करते हुए, डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा कि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में, अब तक अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनमें से 18 को वापस उनके देश भेज दिया गया है और 3 को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। डीसीपी हर्षवर्धन ने आगे बताया कि उन्होंने हाल ही में तीन बांग्लादेशी नागरिकों,जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, को गिरफ्तार किया। यह सभी गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे।

डीसपी हर्षवर्धन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि नवीनतम एफआईआर धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए पहाड़गंज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। उसमें, दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, और एक नाबालिग को पकड़ा गया। उनके कब्जे से भारतीय पासपोर्ट और अन्य पहचान दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड और वोटर आईडी मिले। उनके पास बांग्लादेश के पासपोर्ट भी थे। वे 20 साल पहले भारत में अवैध रूप से घुसे थे।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने पासपोर्ट बनवाने के लिए अवैध दस्तावेज बनाने में शामिल एक बिचौलिये की पहचान कर ली है। हमने एक बिचौलिये की पहचान कर ली है, और उसकी तलाश जारी है। जबकि पासपोर्ट असली प्रतीत होते हैं,उन्हें प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेज फर्जी हैं और इसकी आगे जांच चल रही हैं। दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शहर में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। 20 जनवरी को,दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आपराधिक गतिविधियों में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की बढ़ती भागीदारी पर चिंता व्यक्त की थी और दिल्ली पुलिस आयुक्त को ऐसे अवैध प्रवासियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था।

admin

Related Posts

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: LOC भरना शुरू, जानिए कौन है पात्र और क्या हैं नियम

नई दिल्ली सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की दूसरी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…

PM Narendra Modi से Eknath Shinde की मुलाकात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई खास बातचीत

नई दिल्ली शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ईरान-इजरायल युद्ध, घरेलू हालात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी