सिविल अस्पताल लांजी के तत्कालीन बीएमओ पर आशा सुपरवाइजर ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, 8 साल से कर रहा था शोषण

बालाघाट
लांजी थाना क्षेत्र की एक आशा सुपरवाइजर ने सिविल अस्पताल लांजी के तत्कालीन बीएमओ प्रदीप गेडाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लांजी थाना में उसकी शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि बीएमओ लगातार आठ वर्ष से शादी का झांसा देकर और उसके बेटे को नौकरी दिलाने की बात कहकर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस की मौजूदगी में बयान दर्ज कर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित बीएमओ प्रदीप गेडाम की तलाश में जुट गई है।
 
नौकरी से निकाल देने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि स्वास्थ्य विभाग में वह 2007 से पदस्थ है। उसके दो बेटे हैं, पति की मौत 2013 में ही हो चुकी है। बीएमओ ने पहले नौकरी से निकाल देने की बात कही और फिर शादी करने व उसके बेटे को नौकरी लगाने तथा मकान बनाने की बात कहते हुए 20 सितंबर 2016 से 2024 तक कई बार दुष्कर्म किया गया है।

चौथी बार में हुई एफआइआर दर्ज
पीड़िता का आरोप है कि पहली बार उसने माह जुलाई 2024 में लांजी थाना में शिकायत की थी, लेकिन उस समय मामले को रफादफा कर दिया गया था। इसके बाद बालाघाट के महिला पुलिस थाना व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

इससे उसने परेशान होकर हाईकोर्ट जबलपुर से एफआइआर दर्ज कराने का आदेश के लिए दरवाजा खटखटाया था। आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। इस संबंध में तत्कालीन बीएमओ डा. प्रदीप गेडाम से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद है। आशा सुपरइवाइजर की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन बीएमओ डा. प्रदीप गेड़ाम के विरूद्ध दुष्कर्म करने का अपराध दर्ज किया है। मामले में विवेचना की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    हवा में लहराया CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, कुछ देर के लिए थम गई सांसें

    खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान कुल पल के लिए तब लोगों की सांसें थम गईं जब टेक ऑफ के तुरंत…

    धर्म और परंपरा का नया अध्याय: महाशिवरात्रि पर भोपाल में किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक

     भोपाल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया। इस भव्य आयोजन में हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 4 views
    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 5 views
    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती