2 छात्रा शिक्षक को मौत की मुंह से खींच लाई , टीचर को आया हार्ट अटैक तो CPR देकर लौटाई सांसें

देवरी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली की छात्रा निशिका यादव व प्राची विश्वकर्मा ने मिलकर शिक्षक महिपाल ठाकुर प्राथमिक शिक्षक की सीपीआर देकर जान बचाई। शालेय कार्यक्रम के पश्चात शिक्षक को शाला में ही हार्ट अटैक आ गया। इस पर स्कूली छात्रा निशाका और प्राची ने शिक्षक महिपाल ठाकुर को सीपीआर दिया।

शिक्षक की रुकी थी सांसे
स्कूली छात्राओं ने बताया कि जब उन्होंने शिक्षक को देखा तो ना तो उनकी नाड़ी चल रही थी और न ही वे सांस ले रहे थे। तब छात्राओं ने सीपीआर दिया। सीपीआर देने के पश्चात शिक्षक की सांस पुनः चलने लगी। जब तक एंबुलेंस आई और एंबुलेंस आने के बाद शिक्षक को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब डॉक्टर की टीम को बताई तो उन्हें बहुत खुशी हुई और उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा के लाभ को जनता तक पहुंचाने का अभिवादन किया।

छात्राओं को मिला था प्रशिक्षण
चूंकि छात्राएं व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत अध्यनरत हैं और कुछ समय पूर्व देवरी के वरिष्ट डॉ. राहुल बारोलिया व डॉ रूपेश ठाकुर व गोविंद बर्दिया ने छात्राओं को सीपीआर के संबंध में प्रशिक्षण दिया था। छात्रा निशिका यादव और प्राची विश्वकर्मा के द्वारा भी ट्रेनिंग ली गई थी। प्रशिक्षण का लाभ यह हुआ कि छात्राएं शिक्षक महिपाल ठाकुर की जान बचा पाई। ग्राम के सरपंच, शाला के प्राचार्य भरत सिंह परिहार व वरिष्ट शिक्षक अरुण कुमार दुबे द्वारा व्यावसायिक शिक्षा का लाभ जनता तक पहुंचाने की तारीफ की गई।

admin

Related Posts

राष्ट्रीय पक्षी की अंत्येष्टि में लापरवाही के आरोप, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर घिरे सवाल

रतलाम  सैलाना नगर के कुमावतपुरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वन्यजीव…

सुशासन का प्रतीक बनेगा भोपाल नगर निगम का नया भवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भवन से नागरिकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर होंगी उपलब्ध ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल