ट्रेनी IFS अधिकारियों ने जानी पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली, ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों से हुए प्रभावित

भोपाल
 इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के सात ट्रेनी अधिकारियों ने बुधवार को मध्य प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन और इससे जुड़े विकास कार्यों की गहन जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुचकर पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के प्रमुख सचिव और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला से मुलाकात की और प्रदेश में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों को समझा।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने ट्रेनी अधिकारियों को मध्य प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते पर्यटन अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सभी ट्रेनी अधिकारियों ने सीहोर जिले के खारी गांव का दौरा भी किया, जहां बने हुए 10 होम स्टे का अनुभव भी लिया। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को देखकर अधिकारियों ने पर्यटन विभाग की पहल की सराहना की। खारी गांव में अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और जाना कि किस तरह होम स्टे योजना के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण संस्कृति, स्थानीय व्यंजन और पारंपरिक हस्तशिल्प को भी करीब से जाना।

  • admin

    Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, प्रशस्ति पत्र और मेडल गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान

    भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेल मंत्री विश्वास…

    347 अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई, बड़े तालाब के किनारे बुलडोजर का एक्शन

     भोपाल भोपाल की लाइफलाइन कही जाने वाली बड़ी झील शहर की पहचान है लेकिन भीड़ भाड़ और अवैध निर्माण ने यहां घूमने आने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती