वॉट्सऐप ने बंद किया पुराने डिवाइसेज के लिए सपोर्ट, नहीं इंस्टॉल हो रहा अपडेट

वॉट्सऐप (WhatsApp) के iOS यूजर्स को तगड़ा झटका लगा है। पिछले महीने कहा गया था कि वॉट्सऐप पुराने iOS वर्जन और आईफोन मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद करने वाला है। कंपनी ने ऐलान किया था कि 5 मई 2025 से ऐप iOS 15.1 से पहले वाले वर्जन्स पर काम नहीं करेगा। कंपनी ने यह फैसला वॉट्सऐप बिजनेस और नॉर्मल वॉट्सऐप के लिए लिया था। कंपनी अपनी सर्विसेज को iOS की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ ऑप्टिमाइज करने के लिए पुराने वर्जन्स के लिए सपोर्ट बंद कर देती है। इसी बीच WABetaInfo की रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि टेस्टफ्लाइट ऐप पर मौजूद लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.2.10.72 में मई से पहले ही iOS के पुराने वर्जन और पुराने आईफोन मॉडल्स के लिए सपोर्ट को डिस्कंटिन्यू कर दिया है।
WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

WABetaInfo ने X पोस्ट में इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि iOS 15.1 से पुराने वर्जन पर काम करने वाले डिवाइस पर लेटेस्ट बीटा वर्जन इंस्टॉल नहीं हो रहा है। इसके लिए iOS 15.1 या इससे ऊपर के वर्जन की जरूरत है। इस स्क्रीनशॉट से अब यह कन्फर्म हो गया है कि पुराने iOS या आईफोन यूज करने वाले यूजर नए बीटा वर्जन को अब यूज नहीं कर सकते हैं। वॉट्सऐप बीटा बिल्ड एक्सपायर डेट के साथ आते हैं। ऐसे में जिनके फोन में पुराना बीटा वर्जन है, वह भी इसे केवल एक महीने और यूज कर सकते हैं।

एक महीने बाद पुराने बीटा वर्जन के एक्सपायर होने के बाद यूजर्स के पास ऐप स्टोर पर मौजूद वर्जन को इंस्टॉल करने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचेगा। स्टेबल वर्जन बीटा वर्जन के मुकाबले ज्यादा समय तक उपलब्ध रहता है। पहले शेयर किए गए इन-ऐप अलर्ट के अनुसार वॉट्सऐप का ऐप स्टोर वर्जन मई 2025 में एक्सपायर हो जाएगा। इसे ही iOS वर्जन 15.1 से पहले वाले डिवाइस के लिए सपोर्ट का ऑफिशियल एंड माना जाएगा। इसके बाद आउटडेटेड iOS वर्जन यूज करने वाले यूजर वॉट्सऐप चैटिंग नहीं कर सकेंगे।
iOS वर्जन को करें चेक

वॉट्सऐप के इस फैसले से आप पर असर पड़ा है या नहीं, यह आप अपने iOS वर्जन को चेक करके पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में दिए गए जनरल ऑप्शन में जाकर Software Version पर टैप करना होगा। अगर आपके फोन में iOS 14 या इससे पुराना वर्जन है, तो आपको अपग्रेड की जरूरत पड़ेगी। अगर आपका फोन अपडेट इंस्टॉल नहीं करता, तो ऐसे में आपको लेटेस्ट ओएस वाले नए आईफोन की जरूरत पड़ेगी। बताते चलें कि 5 मई 2025 से वॉट्सऐप iOS वर्जन 15.1 से पहले के डिवाइसेज पर काम करना बंद कर देगा। इस लिस्ट में शामिल डिवाइसेज का नाम iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus है।

admin

Related Posts

गूगल का ‘जीरो डे’ अलर्ट, 3.5 अरब लोग खतरे में, तुरंत करें यह कदम

नई दिल्ली टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Google का क्रोम ब्राउजर दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत समेत दुनियाभर में इसके 3.5 अरब से ज्यादा यूजर हैं. अब अधिकतर यूजर्स…

AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव