जेल के अंदर के साथ ही बाहर भी समाज सुधार के प्रयासों की पहल की जाना चाहिए: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जेल के अंदर सुधारात्मक सेवाओं के साथ ही जेल के बाहर भी समाज सुधार के प्रयासों की पहल की जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि अपराधों की प्रकृति, परिस्थतियों और स्वरूप के विश्लेषण से प्राप्त जानकारियों के आधार पर समाज के साथ संवाद के कार्यक्रम तैयार करे। अपराध घटित नहीं हो, इस दिशा में सामुदायिक जनजागृति के प्रयास किए जाने चाहिए।

राज्यपाल श्री पटेल राजभवन में गृह, विधि, जेल विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जेल में शिक्षा, स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता के द्वारा बंदियों को सुधारने और पुनर्वासित करने के प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के प्रति व्यवस्थाओं की संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि समाज में आपराधिक प्रवृतियों के नियंत्रण के लिए कानून एवं व्यवस्थागत प्रयासों के समानांतर समरस सामाजिक चेतना के लिए कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि विभाग द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामुदायिक और आध्यात्मिक नेतृत्व को जोड़ कर वातावरण निर्माण के प्रयास किए जाने चाहिए।

बैठक में जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खाण्डेकर, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के. सी. गुप्ता, महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं श्री जी. पी. सिंह, सचिव गृह श्री गौरव राजपूत, राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती जमुना भिड़े और सदस्य उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी और माफी पर होगी चर्चा

भोपाल  मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के मामले में आज, 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में…

सस्ते बिजली के सपने सच होंगे! अमित शाह देंगे मध्यप्रदेश को 550 करोड़ की मदद

भोपाल भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल (IISER) में जल्द ही ऐसा रिसर्च पार्क तैयार किया जाएगा जहां भविष्य की बिजली तैयार करने के फॉर्मूले खोजे जाएंगे। 550 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक