प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पहले श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

महाकुंभनगर
महाकुंभ के स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिये देश विदेश के कोने कोने से आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से प्रयागराज की सड़कें पट गयी हैं। मेला प्रशासन ने बुधवार को मौनी अमावस्या पर आठ से दस करोड़ लोगों के संगम में स्नान का अनुमान जताया है। मौनी अमावस्या पर स्नान ध्यान का क्रम रात 12 बजे से ही शुरु हो जायेगा,वैसे महाकुंभ क्षेत्र में पहले से ही रात दिन श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।
जिला प्रशासन ने जनसैलाब के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये हैं। एंबुलेंस और पुलिस वाहन के अलावा सभी प्रकार के वाहनों काे मेला क्षेत्र के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया है। शहर के सभी स्कूल कालेज मौनी अमावस्या के दिन बंद रहेंगे।
मौनी अमावस्या के दिन भोर से ही 13 अखाड़ों के साधु संतों के स्नान का क्रम शुरु होगा जो कि देर दोपहर तक जारी रहेगा। इस विहंगम दृश्य के साक्षी बनने के लिये हर श्रद्धालु जिज्ञासु है। श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले 17 दिनों में महाकुंभ में 15 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं जो कि अब तक का एक रिकार्ड है। मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ लोगों के आगमन का अनुमान है। महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। महाकुम्भ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं और चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी है।

admin

Related Posts

यूपी पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, पहली बार लागू होगा ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला

लखनऊ उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य में पहली बार ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों…

रावी नदी पुल की मरम्मत पूरी, जम्मू-कटरा रूट पर ट्रेनों की बहाली का रास्ता साफ

लखनऊ यूपी-बिहार, उत्तराखंड से जम्मू, कटरा और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रावी नदी पर क्षतिग्रस्त हुए रेलवे पुल का मरम्मत कार्य रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 0 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म