महाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं से अयोध्या धाम, सरयू में 25 लाख ने डुबकी लगाई, 3 लाख को रामलला के दर्शन

अयोध्या
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से गंगा नहाकर लौट रहे श्रद्धालुओं का बहुत बड़ा हुजूम सोमवार को राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच गया। राम नगरी में सोमवार को दर्शन के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सोमवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। सरयू में 25 लाख से ऊपर लोगों ने डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ की वजह से जिला प्रशासन की सारी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हाईवे से लेकर अयोध्या शहर में एक-एक गली पूरे दिन जाम से पस्त रही।

सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन रामलला के दर्शन के लिए लगगई थी। लगभग 1 किलोमीटर लंबी लाइन सुबह से ही दरबार तक पहुंचने के लिए लग गई। टेढ़ी बाजार से लेकर जन्मभूमि पथ तक और दूसरी ओर यूनियन बैंक से बिरला गेट तक तिल रखने की जगह नहीं थी। प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रयागराज में उमड़ रही भीड़ के टूर प्लान में रामलला दर्शन के मद्देनजर अयोध्या में भी प्रशासन चौकसी बरत रहा है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर प्रशासनिक व्यवस्था और तैयारियों की अग्निपरीक्षा होगी जिस दिन प्रयागराज में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

जन्मभूमि पथ पर लाइन में लगी एक वृद्धा श्रद्धालु की सोमवार को मौत हो गई। बताया जाता है कि दोपहर 12:30 बजे के करीब जन्मभूमि पथ पर लाइन में लगी हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले अमर सिंह की 62 वर्षीय पत्नी विमला देवी भीड़ के दबाव में बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें पड़ोस के श्रीराम हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के साथ रहे उनके भतीजे ने बताया कि विमला देवी हृदय रोग की मरीज थीं।

  • admin

    Related Posts

    एनजीटी के निर्देश पर गंगा संरक्षण और अवैध निर्माण रोकने की बड़ी पहल

     गाजीपुर गंगा की धारा की अविरलता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सिंचाई विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पिछले 100 वर्षों में आई बाढ़ के अधिकतम स्तर का…

    लखनऊ में ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई उड़ान

     लखनऊ  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 'राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन' ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशहाली की नई इबारत लिखनी शुरू कर दी है। पारंपरिक खेती की सीमाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

    ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

    IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

    स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

    बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

    चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार