10.75 लाख के नकली नोट बरामद, राजस्थान-हनुमानगढ़ में रुपये दोगुना करने वाले दो ठग गिरफ्तार

हनुमानगढ़।

हनुमानगढ़ जिले की जंक्शन सिटी पुलिस ने नकली नोटों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 लाख 75 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी भोले भाले लोगों को नोट दोगुना करने का झांसा देकर असली नोटों के बदले नकली नोट देकर फरार हो जाते थे।

पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों का रिमांड मंजूर करवा कर पूछताछ में जुटी हुई है। एसीपी अरशद अली ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि हनुमानगढ़ में एक ठगी का गिरोह सक्रिय है, जो लोगों को नोट दुगना करने का झांसा देकर ठगी करता है। इस सूचना पर एसपी ने जिला विशेष टीम के माध्यम से गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए। पुलिस टीम ने लगातार सूचनाओं का संकलन कर गुरजंट सिंह उर्फ बिटटू और लखवीर सिंह उर्फ लखा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से कुल 10 लाख 75 हजार रुपये के नकली नोट (चिल्ड्रन बैंक) और 2200 रुपये की असली भारतीय मुद्रा बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में मामला दर्ज कर लिया गया है। विशेष रूप से यह भी पता चला है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज है। आरोपी लोगों से संपर्क कर उन्हें नोट दुगना करने का झांसा देते थे। वे वीडियो के जरिए नकली नोटों की गड्डियां दिखाकर विश्वास जीतते थे। शुरुआत में वे कस्टमर को एक असली नोट सैंपल के रूप में दिखाते थे, ताकि ग्राहक को यह विश्वास हो जाए कि वह नोट असली है। बाद में जब ग्राहक उनसे मिलने के लिए आता था, तो आरोपी नकली नोटों की गड्डियां बनाकर उनके साथ ठगी करते थे। असली नोट के ऊपर-नीचे नकली नोट लगा कर उन्हें धोखा देते थे। मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ बिटटू उर्फ जन्टा (28) पुत्र कश्मीर सिंह रायसिख, निवासी फतेहपुर थाना संगरिया, हनुमानगढ़ और लखवीर सिंह उर्फ लखविन्द्र सिंह उर्फ लखा (27) पुत्र जगराज सिंह मजबीसिख, निवासी चक ज्वाला सिंह वाला, हनुमानगढ़ के रूप में हुई। इस पूरे ऑपरेशन में जिला विशेष टीम (डीएसटी) हनुमानगढ़ की अहम भूमिका रही है, जिनकी सूझबूझ और मेहनत से यह सफलता मिली। सीओ सिटी मीनाक्षी और जंक्शन सिटी थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। ठगी से जुड़े अन्य मामलों की जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

9 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म कल आएगा राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा (कला, विज्ञान और वाणिज्य) का परिणाम 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी करेगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से परिणाम…

रणथंभौर सफारी और अदालतों के समय में बदलाव के साथ राजस्थान में लागू होगी नई व्यवस्था

राजस्थान राजस्थान में 1 अप्रैल से एक साथ कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव आम आदमी की जेब, दिनचर्या और जीवनशैली तीनों पर असर डालेंगे। सबसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन