मुख्यमंत्री ने इंदौर में स्कूली बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद इंदौर के शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर विद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित मध्यान्ह भोजन के विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूली बैग, पानी बॉटल आदि वितरित कीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि एक शासकीय स्कूल में विज्ञान के प्रति  कल्पनाशीलता के आधार पर जो हो सकता है, वह सभी इस स्कूल में देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शैक्षणिक सुधार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। जीवन में ज्यादा से ज्यादा सीखें और ज्ञान अर्जित करें। परमात्मा ने प्रकृति के माध्यम से कई सारे रहस्यों को हमारे बीच विद्यमान किया है। ज्ञान के बलबूते पर इन रहस्यों से सीख सकते हैं और वर्तमान में इसका सदुपयोग करके अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय का सदुपयोग करें। अपनी योग्यता साबित करें और उन्नति करें। उन्होंने कहा कि मैं भी सरकारी स्कूल से पढ़कर निकला हूं, हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी भी सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। हम सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर समान रूप से सभी स्कूलों में पाते हैं। जहां मैं खड़ा हूं वहां आप भी खड़े हो सकते हैं। यही लोकतंत्र की ताकत है। उन्होंने कहा कि बच्चे  शिक्षा के साथ संस्कार भी प्राप्त करें। आप भी प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। आगे बढ़े, उन्नति करें और देश के विकास में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, गौरव रणदिवे, स्थानीय पार्षद नन्दकिशोर पहाड़िया, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह  कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित जिले के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एस्ट्रोलॉजी लैब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर विद्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किये गये एस्ट्रोलॉजी लैब का अवलोकन किया और बच्चों से सवाल-जवाब किये। उन्होंने इस लैब की सराहना की और बच्चों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पूजा सक्सेना ने बताया कि यह एस्ट्रोलॉजी लैब वैज्ञानिक चेतना को समर्पित है। यहां भौतिक, वैज्ञानिक, भौगोलिक आदि सिद्धांतों पर आधारित मॉडल बनाये गये हैं, जो इनके नियमों और सिद्धांतों को परिभाषित करते हैं। ये मॉडल विज्ञान के नियमों और सिद्धांतों को सीखने और समझने में आसान बनाते हैं। यहां मॉडल के माध्यम से गुरूत्वाकर्षण, न्यूटन के नियम, अंतरिक्ष आदि को आसानी से समझा जा सकता है।

सफाई मित्रों ने वेस्ट मटेरियल से बनें मुख्यमंत्री जी के छायाचित्र का पोट्रेट भेंट किया

नगर निगम के सफाईमित्रों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वेस्ट मटेरियल से बनाया गया उनके छायाचित्र का पोट्रेट भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेस्ट मटेरियल से बनी अपनी सुंदर तस्वीर को देखकर सफाईकर्मियों की प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस पोट्रेट पर हस्ताक्षर कर इसे विद्यालय को ही भेंट कर दिया।

 

admin

Related Posts

‘बेटे से गलती हुई…’ गिरिबाला सिंह का कबूलनामा, 5 वजहों से जांच एजेंसियों के निशाने पर परिवार

भोपाल  ट्विशा शर्मा डेथ केस में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह कानून के शिकंजे में हैं। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया…

वैष्णो देवी दौरे पर CM मोहन यादव, बोले- श्राइन बोर्ड मॉडल से बहुत कुछ सीखने को मिला

भोपाल  मध्य प्रदेश के महाकाल, ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थानों पर क्राउड मैनेजमेंट का पूरा प्लान तैयार करने जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर के भीड़ प्रबंधन का अध्ययन किया जाएगा. कटरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 5 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार