महाकुंभ में गौतम अदाणी ने बताया कि बेटे जीत अदाणी की शादी 7 फरवरी को होने जा रही है, बन रहा है ‘गजकेसरी योग’

नई दिल्ली
गौतम अदाणी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अपने छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है. बीते कई समय से सोशल मीडिया पर बिजनेस टायकून गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी की शादी को लेकर रिपोर्ट्स वायरल हो रही थीं, लेकिन 21 जनवरी 2025 को प्रयागराज के महाकुंभ में गौतम अदाणी ने बताया कि उनके बेटे की शादी 7 फरवरी को होने जा रही है. बिजनेस टायकून और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शादी की डेट का ऐलान करते हुए ये भी बताया कि ये शादी बहुत ही साधारण और पूरे पारंपरिक तरीके से होगी.

शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा सनातन काल से चली आ रही है. आज भी शादी विवाह की डेट पंचांग को देखकर ही निर्धारित की जाती है. इसके लिए बकायदा वर-वधु की कुंडली का मिलान, गुणों का मिलान आदि का विचार किया जाता है. गौतम अदाणी दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. ऐसे में जब इनके द्वारा कोई शुभ कार्य किया जाता है तो लोगों की उत्सुकता बढ़ना स्वाभाविक है. गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर शादी की जो डेट वायरल हो रही है उसके बारे में लोग की जिज्ञासा बढ़ गई है कि आखिर 7 फरवरी 2025 को आखिर क्या विशेष है, जिसे गौतम अदाणी ने अपने छोटे बेटे की शादी की लिए तय किया है.
 
विवाह के लिए ताराबल का महत्व
ज्योतिष ग्रंथों में शादी विवाह के लिए ताराबल पर विशेष जोर दिया जाता है, क्योंकि शुक्र और बृहस्पति ग्रह को तारा माना गया गया है. इसलिए विवाह के समय इनका विचार करना आवश्यक माना गया है.यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों के अस्त होने पर विवाह का विचार नहीं किया जाता है. जब ये तारा अस्त होते हैं तो हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं. शुक्र जहां लव, रोमांस, लग्जरी लाइफस्टाइल का कारक है वहीं बृहस्पति सुखद दांपत्य का कारक माना गया है. ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान और शुभ व मांगलिक कार्यों का कारक होता है.

फरवरी और मई 2025 में बजेगी सबसे ज्यादा शहनाई
पंचांग के अनुसार साल 2025 में फरवरी और मई के महीने में अधिक शादियों का योग बन रहा है. फरवरी में करीब 13 डेट शादी-विवाह के लिए अच्छी हैं.

वृषभ राशि में बनेगा 'गजकेसरी योग'
7 फरवरी 2025 को वृषभ राशि में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. यानि गौतम अदाणी के बेटे के विवाह के समय गजकेसरी योग रहेगा. ज्योतिष में इस योग को अत्यंत शुभ माना गया है. पंचांग अनुसार 7 फरवरी को वृष राशि में देव गुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति बनेगी. गजकेसरी का अर्थ हाथी पर सिंह यानि शेर सवार. यानि हाथी के समान बल और सिंह के समान साहस. इस बार गुरु ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे और 12 फरवरी तक सूर्य मकर राशि में गोचक करेंगे. शादी-विवाह के लिए इन ग्रहों की स्थिति देखी जाती है. इनका नवम पंचम योग बनेगा. यह नवम पंचम योग लाभकारी होता है.

admin

Related Posts

प्रयागराज में गरजे डिप्टी CM: ‘नसीमुद्दीन का जाना बेअसर, 2027 में BJP फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस…

शंकराचार्य विवाद गरमाया: अविमुक्तेश्वरानंद बोले—योगी होकर मुख्यमंत्री रहना कैसे संभव?

वाराणसी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शंकराचार्य की पहचान राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। सवाल यह है कि अगर आप योगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर