सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने जोर शोर के साथ तैयारियां, उज्जैन से इंदौर नया फोरलेन, इंदौर-अहमदाबाद रोड को सीधा जोड़ेगी

 इंदौर

सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने जोर शोर के साथ तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं के सुलभ आवागमन के लिए उज्जैन के सिंहस्थ बायपास से इंदौर के हातोद क्षेत्र तक नई सड़क बनाने की घोषणा की गई है। नई बनने वाली सड़क मौजूदा की उज्जैन – इंदौर सड़क का वैकल्पिक मार्ग होगी।

 48 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 1370 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। खास बात ये है कि ये सड़क दोनों जिलों के 29 गांवों से होकर गुजरेगी। इसमें 20 गांव इंदौर जिले के हैं, जबकि 9 गांव उज्जैन जिले के होंगे। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम शुरु कर दिया गया है। रिपोर्ट तैयार कर अप्रूवल के लिए शासन को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

पितृ पर्वत के पास से बनेगी नई सड़क
उज्जैन में सिंहस्थ बायपास से लेकर इंदौर के हातोद क्षेत्र में स्थित पितृ पर्वत के पास तक इस नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। 4 लेन ग्रीन फील्ड सड़क बनाने के लिए 350 हेक्टेयर से अधिक जमीन की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में डीपीआर और लेआउट तैयार होने के बाद सरकार की अधिसूचना के जारी होने पर जरूरत के हिसाब से जमीन अधिग्रहण का काम शुरु होगा। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) ने उज्जैन-इंदौर के बीच बनने वाली इस सड़क की डीपीआर का काम कर रही है।

अगले महीने तैयार होगा DPR
सड़क निर्माण का 70 फीसदी हिस्सा इंदौर और 30 फीसद हिस्सा उज्जैन जिले में आ रहा है। एमपीआरडीसी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क की डीपीआर का काम चल रहा है। इसे अगले महीने तक तैयार कर लिया जाएगा।

सड़क निर्माण से होंगे ये फायदे
उज्जैन से इंदौर के बीच बनने वाली नई सड़क से क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा। वहीं ग्रामीण विकास को भी गति मिलेगी और जिन गांवों से सड़क गुजरेगी, वहां विकास की रफ्तार तेज होगी। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में रियल एस्टेट और अन्य निवेश भी बढ़ेगा। इसके साथ ही, स्थानीय लोगों के लिए शहर तक पहुंच भी आसान होगी।

इंदौर-अहमदाबाद रोड को सीधा जोड़ेगी
हातोद क्षेत्र से बनने वाली नई सड़क इंदौर-अहमदाबाद रोड से जुड़कर उज्जैन तक सीधा संपर्क बनाएगी। इससे अहमदाबाद, धार और मुंबई से आने वाले श्रद्धालुओं को उज्जैन जाने में आसानी होगी। अभी वाहनों को एमआर-10 लवकुश चौराहा आने के बाद उज्जैन जाना पड़ता है। नई सड़क बनने से वर्तमान इंदौर-उज्जैन मार्ग पर भी यातायात दबाव कम होगा।

वर्तमान सड़क बनाई जा रही छह लेन
इंदौर-उज्जैन की वर्तमान सड़क को भी छह लेन बनाया जा रहा है। अरबिंदो के सामने से हरिफाटा तक सड़क को छह लेन किया जाना है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटा दिया गया है। टुकड़ों में बांटकर इसका निर्माण किया जाएगा, ताकि यातायात प्रभावित नहीं हो।

 

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई