रहस्यमय बीमारी से 17 लोगों की मौत के बाद जारी चिकित्सा अलर्ट के मद्देनजर अधिकारियों ने छुट्टियां रद्द की

राजौरी/जम्मू
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बडहाल गांव में रहस्यमय बीमारी से 17 लोगों की मौत के बाद जारी चिकित्सा अलर्ट के मद्देनजर अधिकारियों ने चिकित्सकों और चिकित्सा सहायकों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं, पृथक वास में भेजे गए लोगों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि लखनऊ में विष विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में निष्कर्ष निकला है कि इसका कारण कोई संक्रमण, वायरस या बैक्टीरिया नहीं बल्कि एक विष है।

राजौरी राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. अमरजीत सिंह भाटिया ने शुक्रवार को राजौरी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और बताया कि चिकित्सकों व चिकित्सा सहायकों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, “पिछले डेढ़ महीने में तीन परिवारों के 17 लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद मेडिकल अलर्ट की स्थिति से निपटने के लिए शीतकालीन अवकाश भी रद्द कर दिया गया है।”

अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर मृतकों के करीबी रिश्तेदारों समेत और लोगों को राजौरी के नर्सिंग कॉलेज पृथकवास केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे पृथकवास में रखे गए लोगों संख्या बढ़कर 230 हो गई है। एक केंद्रीय दल ने शुक्रवार को भी मौतों के कारणों की जांच की। मृतकों के नमूनों में कुछ ‘न्यूरोटॉक्सिन’ पाए जाने के बाद पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आपराधिक पहलू की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।

  • admin

    Related Posts

    युद्ध में बड़ा नुकसान, अमेरिका ने स्वीकारा—ईरान के हमले में जेट तबाह, पायलट गायब

    विदेश  ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के दो फाइटर जेट मार गिराए हैं। एक एफ-35 और एफ-15 को मार गिराने का दावा किया गया। इस बीच,…

    होर्मुज में टोल बूथ लगाने के बाद बढ़ी जंग, US आर्मी ने केशम आईलैंड में मचाई बर्बादी

    तेहरान  ईरान जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाज करता है और जहां उसने टोल बूथ लगाया है अब जंग वहीं पहुंच चुकी है. अमेरिका ने केशम आईलैंड पर दनादन बम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह