नोएडा के थाना फेस 3 में रांसफार्मर से उसके अंदर डाले जाने वाले तेल को चोरी करने वाले चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

नोएडा
नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया, जो ट्रांसफार्मर से उसके अंदर डाले जाने वाले तेल को चोरी कर उसे बेचा करते थे। इस तेल की खासियत यह होती है कि ट्रांसफार्मर पर अगर अत्यधिक लोड और प्रेशर पड़ता है, तो यह उसे ठंडा रखता है और गर्म नहीं होने देता। इस तेल की बाजार में कीमत 700 रुपये लीटर बताई गई है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि थाना फेस-3 पुलिस ने ट्रांसफार्मर काटकर उससे तेल चोरी करने वाले चार अंतरराज्यीय चोर सेवेंद्र सिंह, विकास सिंह, अंकित और जगदीश प्रसाद को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 4 चाकू, घटना में इस्तेमाल 2 कार, प्लास्टिक के 11 गैलन तेल के, लगभग 350 लीटर चोरी का तेल, लोहा काटने का 1 ब्लेड, 1 पेचकस और 1 रबर की पाइप करीब 7 मीटर बरामद हुई है। घटना में प्रयुक्त दोनो वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

डीसीपी के मुताबिक ये बदमाशों दिल्ली, गौतमबुद्धनगर व एनसीआर क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर गैलन में भरकर ले जाते थे। ये लोग ग्राहक खोजकर चोरी छिपे इसे बेचकर मोटा मुनाफा कमाते रहे हैं। ये बदमाशों गैंग बनाकर चोरी करते हैं। इनमें से आरोपी सेवेंद्र ट्रांसफार्मर पर चढ़कर लोहे की आरी से ट्रांसफार्मर के नट व बोल्ट काटकर उसमें रबर की पाइप लगाकर गैलन में तेल निकाल लिया करता है। तेल निकालने के बाद ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई बंद हो जाती है। इसके बाद आरोपी विकास तेल से भरे गैलनों को दोनों वाहनों में रखकर इकट्ठा करता है व कपड़े से ढ़क दिया जाता है और ग्राहक खोजकर तेल को बेच दिया जाता है।

तेल को बेचने का कार्य गैंग के मुखिया जगदीश प्रसाद का होता है, इसमें मुख्य चालक का कार्य आरोपी अंकित करता है। इसी के द्वारा तेल को ठिकाने लगाकर रात में चोरी छिपे तेल को बिकवाया जाता है। घटना में इस्तेमाल दोनों वाहनों को आरोपी किराए पर लेकर घटना को अंजाम देते हैं।

पुलिस पूछताछ में चारों अभियुक्तों ने बताया है कि ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करके ये लोग जगदीश प्रसाद के माध्यम से नांगलोई दिल्ली में तेल को बेचते थे तथा मोटी रकम प्राप्त करके आपस में बांट लेते थे। डीसीपी के मुताबिक ट्रांसफार्मर का तेल उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग के माध्यम से प्राप्त होता था। यह ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने का काम करता था। इससे बिजली का अधिक लोड पडने पर ट्रांसफार्मर गर्म नहीं होता और जलता नहीं है।

 

  • admin

    Related Posts

    राशन योजना में बड़ा बदलाव, ढाई लाख कमाने वाले भी होंगे पात्र; डिजिटल करेंसी अनिवार्य

    नई दिल्ली दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक में आज राशन वितरण प्रणाली को लेकर एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया गया है, जिसने राजधानी के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को…

    जिमखाना क्लब विवाद पर HC में सरकार का रुख साफ, कहा- जबरन बेदखली की कार्रवाई नहीं होगी

     नई दिल्ली दिल्ली जिमखाना क्लब मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब की जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे