मेरठ में फिटजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के अचानक बंद होने से छात्रों के भविष्य के सामने संकट छाया

मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ में इंजीनियरिंग की तैयारी करवाने वाले फिटजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के अचानक बंद होने से छात्रों के भविष्य के सामने संकट छाया है। बच्चों से लेकर अभिभावक भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। सभी का कहना है कि सरकार दखल दे, जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो।

प्रिया सक्सेना ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हुआ है। बहुत मुश्किल से हमने बच्चे की फीस जमा की थी। लेकिन, इंस्टीट्यूट में ताला लग चुका है। मुश्किल से बच्चे चार महीने ही पढ़ाई कर सके हैं। हम लोगों ने लोन से फीस जमा की थी। इस समय बच्चे और अभिभावक बहुत परेशान हैं। हमारी फीस वापस की जाए। हम लोगों ने नामी संस्था समझकर फिटजी में बच्चों के एडमिशन करवाए थे। इन लोगों ने बड़े-बड़े दावे भी किए थे। सेंटर बंद होने के बाद अब कुछ नहीं है।

छात्रा पलक ने बताया कि फिटजी में हमने एडमिशन इसलिए लिया था क्योंकि यहां के रिजल्ट बहुत अच्छे थे। लेकिन, इसके बंद होने की किसी को उम्मीद नहीं थी। हम लोगों की पढ़ाई का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। पैसे के साथ पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। चार लाख मेरे बैच का जमा हुआ था। जल्द ही परीक्षा होनी है। हमारे भविष्य अंधकार में हैं। अब दूसरी जगह जाने का कोई मतलब नहीं है। पता नहीं वहां की पढ़ाई समझ में आएगी या नहीं, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है।

एक अन्य अभिभावक का कहना है कि फिटजी सेंटर ने सिर्फ रविवार तक की क्लास ली थी, सोमवार से बंद है। बिना सूचना के सेंटर बंद है। इसके जो शिक्षक हैं, वे कह रहे हैं कि दूसरे सेंटर को ज्वाइन कर लो। इनकी तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। अभिभावकों से चार-चार लाख रुपए जमा कराए गए हैं। बच्चों की पढ़ाई रुकी है। कोई फोन नहीं उठा रहा है। सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है। हम डीएम और एसपी से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, किसी ने सुध नहीं ली है। किसी को कुछ पता नहीं है।

  • admin

    Related Posts

    निगम की 13,500 से अधिक बसों को वीएलटीडी से जोड़ा गया

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास करती आ रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क…

    कहीं वाद्य यंत्र, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तो कहीं योग की मुद्राओं की तर्ज पर संवारे जाएंगे डिवाइडर

    गोरखपुर स्मार्ट सिटी गोरखपुर में सड़कों को चौड़ा करने के बाद योगी सरकार उनके सौंदर्य को निखारने की पहल कर रही है। गोरखपुर के मुख्य मार्ग अब नई आभा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस