रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र को दूसरी पारी में 12 रनों का लक्ष्य मिला था, जबकि उसने 3.1 ओवरों हासिल कर लिया

राजकोट
टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ियों के डोमेस्टिक क्रिकेट में लौटने से रणजी ट्रॉफी का नूर लौट आया है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मुकाबले में धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की सौराष्ट्र टीम ने ऋषभ पंत की दिल्ली टीम को सिर्फ 3.1 ओवरों में यानी 19 गेंदों में ही 10 विकेट से रौंद दिया। मैच के हीरो खुद रविंद्र जडेजा रहे, जिन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में ऋषभ पंत सहित कुल 7 विकेट झटके। इस तरह से उन्होंने 12 विकेट झटकते हुए दिल्ली को रौंद दिया। यह दिल्ली के लिए वाकई शर्मसार होने जैसा है।

मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 49.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान आयुष बडोनी ने सबसे अधिक 60 रन की पारी खेली, जबकि लंबे समय बाद रणजी ट्रॉफी खेलने वाले भारतीय टीम के पसंदीदा विकेटकीपर ऋषभ पंत एक रन बनाकर धर्मेंद्र सिंह जडेजा की गेंद पर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने इस पारी में 5 विकेट झटके, जबकि 66 रन खर्च किए।

सौराष्ट्र ने इसके बाद पहली पारी में 72.2 ओवरों में 271 रन बनाए। उसके लिए ओपनर हार्विक देसाई ने सबसे अधिक 93 रनों की पारी खेली, जबकि रविंद्र जडेजा ने 38 और एवी वासवाडा ने 62 रन ठोके। दिल्ली के लिए हर्ष त्यागी ने 4 विकेट झटके, जबकि आयुष बडोनी ने यहां भी कमाल किया और 3 विकेट अपने नाम किए।

दिल्ली को दूसरी पार में अपने सूरमाओं से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस बार पूरी टीम सिर्फ 94 रनों पर ढेर हो गई। एक बार फिर आयुष बडोनी ने सबसे अधिक 44 रन की पारी खेली और टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर साथ नहीं मिला। इस बार रविंद्र जडेजा ने शुरुआत से ही कातिलाना गेंदबाजी शुरू की।

जडेजा ने ही ऋषभ पंत का शिकार भी किया, जो 17 रन बनाकर आउट हुए। पार में ऋषभ पंत और आयुष बडोनी के अलावा अर्पित राणा 12 रन के तौर पर टीम के लिए दहाई का आंकड़ा छूने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। इस पारी में रविंद्र जडेजा ने 38 रन देकर 7 विकेट झटके, जबकि 2 विकेट धर्मेंद्र सिंह जडेजा के नाम रहे। एक विकेट युवराज सिंह डोडिया के नाम रहा।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल