वीरेंदर सहवाग और आरती ले रहे हैं 20 साल के बाद तलाक!

नई दिल्ली
 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वीरेंद्र सहवाग अपनी शादी के 20 साल बाद पत्नी आरती अहलावत से अलग होने वाले हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार दोनों कुछ महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से भी सहवाग और आरती ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सहवाग और आरती की शादी साल 2004 में धूम-धाम से हुई थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अलग होने की बात तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल वीरेंद्र सहवाग और उनकी वाइफ के बीच रिश्ते में खटास को लेकर तब बातें सामने आई जब पिछले साल सहवाग ने दिवाली के समय अकेले पूजा करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। इस फोटो में सहवाग के दोनों बेटे और सिर्फ उनकी मां थी। उनकी पत्नी तस्वीर में कहीं दिखाई नहीं दी थीं। इसके बाद से भी सोशल मीडिया पर किसी तरह की सहवाग और उनकी वाइफ को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है, जिसके कारण की अब उनके तलाक की खबरें वायरल हो रही है।

दो बच्चों के माता-पिता हैं सहवाग और आरती

सिर्फ इतना ही नहीं, वीरेंद्र सहवाग दो सप्ताह पहले विश्व नागायक्षी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। यहां भी उनके साथ उनकी वाइफ नहीं थी। ऐसे में अब वीरेंद्र सहवाग की तरफ जब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आ जाता है मीडिया में उनके रिलेशनशिप को लेकर खबर निश्चित रूप से चलती रहेगी। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग और आरती के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम आर्यवीर सहवाग है जिनका जन्म 2007 में हुआ था। वहीं छोटे बेटे का नाम वेदांत हैं। वेदांत का जन्म 2010 में हुआ था। ये दोनों अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए क्रिकेटर बने और दिल्ली के लिए एज ग्रुप क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग ने साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी सहवाग इस खेल के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में दिखते रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट ही रखा। ऐसे में अब जब तक सहवाग या फिर आरती की तरफ से कोई बयान नहीं आ जाता तलाक की खबर की ये अफवाह चलती रहेगी।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल