मध्यप्रदेश : मोहन सरकार लाड़ली बहना योजना के साथ अटल पेंशन स्कीम को लिंक करने पर विचार कर रही

भोपाल
मध्यप्रदेश में मोहन सरकार लाड़ली बहना योजना के साथ अटल पेंशन स्कीम को लिंक करने पर विचार कर रही है. बजट को लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की विषय विशेषज्ञों के साथ चल रही बैठक में इस पर विचार किया जा सकता है. असल में सिवनी में इस तरह का प्रयोग कलेक्टर संस्कृति जैन ने किया है और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिवनी का उदाहरण दिया था. माना जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना और अटल पेंशन स्कीम को लिंक करने का फैसला मोहन सरकार कर सकती है.

लाड़ली बहना और अटल पेंशन लिंक करने से क्या होगा?

दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने वित्त विभाग की बैठक में सिवनी जिले में कलेक्टर की पहल का जिक्र किया है. सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने लाड़ली बहना योजना से अटल पेंशन योजना को लिंक करने का प्लान बनाया. उन्होंने हितग्राही महिलाओं को अटल पेंशन स्कीम का लाभ बताते हुए इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करना शुरू किया है, जिससे महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की पात्रता की आयु पूर्ण हो जाने के बाद भी लाभ मिलता रहे. दरअसल, अटल पेंशन स्कीम के साथ जुड़ने से 60 वर्ष की आयु के बाद भी 1000 रुपए से लेकर पांच हजार तक की पेंशन मिल सकती है.

लाड़ली बहना को किस तरह से होगा फायदा?

असल में सिवनी जिले में कलेक्टर संस्कृति जैन द्वारा किए गए प्रयोग में लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को अटल पेंशन स्कीम से जोड़ा जा रहा है. इसमें 42 रुपए से लेकर 291 रुपए तक का प्रीमियम प्रतिमाह आता है. वहीं, साठ वर्ष के बाद हितग्राही इस योजना की पात्रता खत्म हो जाने के बाद भी 1000 रुपए से 5000 रु तक की पेंशन प्राप्त कर सकती हैं.

17 हजार लाड़ली बहनाओं ने भरे अटल पेंशन के फॉर्म

सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने  बातचीत में कहा, '' लाड़ली बहना योजना में 1250 रुपए प्रतिमाह मिलते हैं. ये राशि 60 वर्ष की आयु तक हितग्राही को मिल सकती है. लेकिन साठ वर्ष के बाद भी हितग्राही को पेंशन के रूप में राशि मिलती रहे, इसके लिए हम लाड़ली बहना योजना की हितग्राही का अटल पेंशन स्कीम से लिंक करवा रहे हैं. अटल पेंशन योजना में अलग-अलग स्लैब बने हैं, हजार रुपए से पांच हजार रपए तक की पेंशन जिसमें पाई जा सकती है.

बस इस शर्त को करना होगा पूरा

सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने आगे कहा, '' 18 से 40 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति इसका पात्र हो सकता है केवल इनक्म टैक्स दाता को छोड़कर. लाड़ली बहना योजना की जो हितग्राही हैं, वे 1250 की राशि मे से ही प्रीमियर जमा करके पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकती हैं. हमने सारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से लाड़ली बहना का लाभ ले रही महिलाओं को अटल पेंशन योजना का फॉर्म भरवाया है. उन्हें जैसे लाड़ली बहना योजना की राशि मिलेगी, उसी राशि से प्रीमियम बैंक से कट जाएगा और साठ वर्ष के बाद भी वे एक हजार से लेकर पांच हजार तक की पेंशन प्राप्त कर सकीं. अभी तक सिवनी जिले में 17 हजार आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं. आगे इसमें और गति आएगी.''

admin

Related Posts

सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश…

15 मई से शुरू होगी शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना, कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत