स्वाति मालीवाल आप पार्टी के खिलाफ लगातार बयान दे रही, पर AAP से इस्तीफा क्यों नहीं दे रही हैं

नई दिल्ली
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसके बाद बीते कुछ महीनों से स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगातार बयान दे रही हैं। आम आदमी पार्टी से उनकी नाराजगी जगजाहिर है। ऐसे में बीते कुछ महीनों से ये सवाल उठ रहा है कि आखिर आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर बयान देने वाली स्वाति मालीवाल जिस पार्टी के कोटे से राज्यसभा पहुंची ,हैं उससे इस्तीफा क्यों नहीं दे रही हैं? स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को इसका जवाब दिया है।

क्यों इस्तीफा नहीं दे रहीं स्वाति मालीवाल?
इस्तीफा वाले सवाल पर बात करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्हें कुर्सी का कोई मोह नहीं है। मालीवाल का कहना है कि वो हमेशा से जमीनी कार्यकर्ता रही हैं और रहेंगी। स्वाति मालीवाल ने कहा कि साल 2006 में उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने झुग्गियों में काम करना शुरू किया और लगातार 7 साल तक झुग्गियों में काम करती रहीं। इस दौरान स्वाति ने बताया कि 'इंडिया अगैंस्ट करप्शन' आंदोलन में वो सबसे युवा कोर कमेटी की सदस्य थीं। इसके बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर एक लाख 70 हजार से ज्यादा केसों की सुनवाई की है। ‘एबीपी न्यूज’ से बात करते हुए स्वाति मालीवाल का कहना है कि वो इस्तीफा इसलिए नहीं दे रही हैं क्योंकि वो आज जो भी हैं, अपनी मेहनत से बनी हैं। इसलिए इस्तीफा नहीं देंगी।

केजरीवाल और आतिशी को चैलेंज
गुरुवार को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के साथ अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी को निशाने पर लिया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि एक नेता को, एक सांसद को काम करने के लिए जमीन पर जाना पड़ता है। लेकिन केजरीवाल और आतिशी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। स्वाति मालीवाल ने इस दौरान केजरीवाल और आतिशी को जमीन पर उतरकर काम करने का चैलेंज भी दिया।

बीजेपी की एजेंट वाले आरोप पर भी दिया जवाब
गुरुवार को जब उनसे सवाल किया गया कि उनपर बीजेपी की एजेंट होने का आरोप लगता है। इस पर जवाब देते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि इनसे जो सवाल पूछता है, उसे या बीजेपी का एजेंट कह देते हैं। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने प्रशांत भूषण और शांति भूषण का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें सवाल पूछने पर पार्टी से निकाल दिया गया, जबकि वो शुरू से पार्टी के सदस्य रहे थे।

admin

Related Posts

शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

Delhi Green Transport: हाइड्रोजन बस सेवा लॉन्च, जानें रूट और टाइमिंग

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पहली बार, हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत