MPPSC ने डेंटल सर्जन के 385 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

भोपाल

मध्यप्रदेश के मेडिकल फील्ड की पढ़ाई कर रहे या कर चुके हुए छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने डेंटल सर्जन के 385 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी में शुरू होगी। उम्मीदवार 20 मार्च तक आवेदन कर सकते है। इसमें मध्य प्रदेश स्थाई निवासियों को ध्यान में रखते हुए आवेदन फीस में छूट का प्रावधान है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।

 इन 385 पदों में 99 पद अनारक्षित, 58 पद अनुसूचित जाति (SC), 98 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 92 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 38 पद ईडब्ल्यूएस के लिए निकाले गए हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों को पहले ओएमआर आधारित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवार को इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा। बता दें कि, पास होने वाले उम्मीदवारों को 15600-39100 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

उम्मीदवार की पात्रता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस (BDS)/समकक्ष योग्यता होनी चाहिए और मध्य प्रदेश राज्य दंत चिकित्सा परिषद (Madhya Pradesh State Dental Council) के साथ स्थायी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 21 साल पूरी होनी चाहिए, लेकिन 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन फीस
आवेदन करने वाले एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, प्रदेश से बाहर के सभी उम्मीदवारों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा।

admin

Related Posts

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

MP में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

 भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI