जोगाराम पटेल ने कहा- बेरोजगारों के साथ कांग्रेस ने किया गलत, पेपर लीक माफियाओं को दिया संरक्षण

जोधपुर
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी की राज की बात कही है, जिसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष को नाकारा और निकम्मा कहा हो, वे अब हमसे जवाब मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा, जिन बेरोजगारों के साथ कांग्रेस की सरकार ने कुठाराघात किया, पेपर लीक माफियाओं को संरक्षण दिया, वे आज हमसे सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कितनी नौकरियों दी, उन्हें उसका खुलासा करना चाहिए। हमारी सरकार ने प्रदेश में एक साल में 4 लाख बेरोजगारों को नौकरियां दी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बजट में जो घोषणा की गई थी, उन सभी की लैंड एलॉटमेंट की स्थिति दे दी गई है और स्वीकृति जल्द ही दे दी जाएगी। राजस्थान में राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए निवेश में 24 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आ चुका है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उनके कार्यकाल में बिजली का कितना उत्पादन किया गया। कांग्रेस के कार्यकाल में 50 से 60% तक ही बिजली का उत्पादन हुआ, इस मुकाबले हमारी सरकार में 80% से ज्यादा बिजली का उत्पादन हो रहा है।

जोगाराम पटेल ने आगे कहा कि इतनी ट्रांसफर हुई, एक भी शिकायत नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस के समय हड़ताल लेकर आंदोलन तक देखने को मिलता था। निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्धारित समय के अंदर ट्रांसफर की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो हम मई- अप्रैल में और ट्रांसफर करेंगे।

प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार ने अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय बिना प्लानिंग के शुरू कर दिए थे। न ही उनमें नियुक्तियां की गईं और न संसाधन लगाए गए। हम इसका रिव्यू कर रहे हैं। कांग्रेस हताशा और निराशा में है। प्रदेश की सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

 

admin

Related Posts

तीन दिन में दूसरी बार बिगड़ी सेहत, मंत्री हेमंत मीणा अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़ राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। रविवार रात हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद…

विदेशी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा की पिंक सिटी में बड़ी लापरवाही वन विभाग लेगा सख्त एक्शन

 जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर (Pink City) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने अपनी आर्ट सीरीज के चक्कर में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन