इलाज के दौरान मौत, छत्तीसगढ़-रायपुर में पिता के साथ पार्क घूमने जा रहे बच्चे का चाइनीज मांझे से गला कटा

रायपुर.

राजधानी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बच्चे की जान ले ली. मासूम अपने पिता के साथ बाइक पर गार्डन घूमने जा रहा था. इस दौरान एक चाइनीज मांजा बच्चे के गले में फंस गया. जिसके बाद मासूम चिल्लाने लगा, पिता ने देखा तो उसके गले से तेजी से खून बह रहा था.

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह मामला टिकरापारा थाने का है. जानकारी अनुसार, रविवार शाम 7 वर्षीय पुष्कर अपने पिता धनेश साहू के साथ मोपेड पर कटोरा तालाब गार्डन जाने के लिए निकले थे. इस दौरान टिकरापारा राधाकृष्ण मंदिर के पास एक चाइनीज मांझा उड़ता हुआ आया और पुष्कर के सीधे गले में फंस गया. अंबेडकर अस्पताल में इलाज के दौरान पुष्कर की मौत हो गई.

जिम्मेदार कौन ?
चाइनीस मांझे ने घर के 7 साल के चिराग को बुझा दिया. मृतक बच्चे के पिता धनेश साहू ने इस हादसे के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बाद भी शहर में खुलेआम चाइनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है.

महिला वकील और युवक भी घायल
चाइनीस मांझा से गला कटने की राजधानी में यह तीसरी बड़ी घटना है. प्रतिबंधित होने के बावजूद खतरनाक मांझा का कारोबार जारी है और पतंगबाज इससे परहेज नहीं कर रहे हैं. देवेंद्रनगर में एक महिला वकील और बूढ़ापारा में एक युवक भी गंभीर चाइनीज मांझे से घायल हो गए. रविवार शाम 5:45 बजे के करीब चाइनीस मजे की चपेट में आने से डीडी नगर सेक्टर 4 निवासी वकील पूर्णशा कौशिक का गला और अंगूठा जख्मी हो गया. जिनका इलाज जारी है.

admin

Related Posts

रायपुर में होगा बड़ा मुकाबला: RCB और KKR मैच के टिकट की बिक्री शुरू

रायपुर. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के रायपुर में होने वाले पहले होम मैच, जो 10 मई को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेला जाएगा, की टिकट बिक्री ऑनलाइन शुरू हो…

चुनावी दावा तेज: CM साय ने कहा बंगाल-असम में खिलेगा कमल, मोदी फैक्टर बना ताकत

रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चार राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणामों की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का भरोसा जताया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य