अमेरिकी खिलाड़ी मैडिसन कीज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

मेलबर्न
नंबर 19 सीड अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी मैडिसन कीज ने सोमवार को नंबर 6 सीड कजाखस्तान की एलिना रिबाकिना को हराकर चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। कीज ने 2023 की ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनलिस्ट रिबाकिना को 6-3, 1-6, 6-3 से हराने में 1 घंटा 49 मिनट का समय लिया।

अब कीज सिर्फ एक जीत दूर हैं, जिससे वह मेलबर्न पार्क में तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। इससे पहले वह 2015 और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। कीज ने पिछले हफ्ते एडिलेड में डब्ल्यूटीए 500 का खिताब जीता था और अब वह लगातार 9 मैच जीत चुकी हैं। इस साल वह सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं, उनका कुल रिकॉर्ड 10-1 का है।

29 वर्षीय कीज का अगला मुकाबला नंबर 28 सीड एलिना स्वितोलिना से होगा, जिन्होंने पहले सेट में डबल-ब्रेक के बाद वापसी करते हुए वेरोनिका कुदेरमेटोवा को 6-4, 6-1 से हराया। कीज का स्वितोलिना के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-2 का है। इन दोनों का आखिरी मुकाबला लगभग तीन साल पहले एडिलेड में हुआ था, जहां कीज ने स्वितोलिना को पहले राउंड में मात दी थी और बाद में उन्होंने खिताब भी जीता था।

स्वितोलिना 2018 और 2019 में लगातार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल तक पहुंची थीं। हालांकि, पिछले साल पीठ की चोट के कारण वह चौथे दौर के मैच से हट गई थीं। चोट और अन्य शारीरिक समस्याओं की वजह से उन्हें सीजन छोटा करना पड़ा और यूएस ओपन के बाद उन्होंने पैर की सर्जरी करवाई। यह टूर्नामेंट उनकी सर्जरी के बाद पहला है।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल