केंद्रीय बैंक ने खास नंबर सीरीज से बैकिंग कॉल और मैसेज को भेजने की दी सलाह

नई दिल्ली

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग फ्रॉड से छुटकारा दिलाने का तगड़ा प्लान बनाया है। दरअसल केंद्रीय बैंक ने खास नंबर सीरीज से बैकिंग कॉल और मैसेज को भेजने की सलाह दी है। इसका मकसद यूजर्स को आसानी से फ्रॉड कॉल और मैसेज की पहचान करना है। इसके लिए RBI ने शुक्रवार को बैंकों से कहा कि उनकी तरफ से ग्राहकों से लेन-देन के लिए केवल '1600xx' फोन नंबरिंग सीरीज का ही इस्तेमाल किया जाए, जिससे वित्तीय फ्रॉड को रोका जा सके। वही RBI का कहना है कि प्रमोशनल मैसेज या कॉल्स के लिए बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं को केवल 140xx' नंबरिंग सीरीज को इस्तेमाल में लाना चाहिए। RBI की नई गाइडलाइन को हर एक बैंक को 31 मार्च 2025 से पहले तक लागू करना होगा।

फ्रॉड रोकने की RBI की कवायद

RBI का कहना है कि डिजिटल लेन-देन के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसी से निजात दिलाने के लिए RBI ने सर्कुलर जारी करके कुछ प्रस्ताव रखे हैं। बता दें कि आज के वक्त में ग्राहक का मोबाइल नंबर आईडी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। मोबाइल नंबर को अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट के लिए OTPs और लेन-देन अलर्ट और अकाउंट अपडेट मोबाइल नंबर से हासिल किये जाते हैं, जो फ्रॉड की वजह बनते हैं।

बैंकिंग फ्रॉड की घटनाओं में कमी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सालाना रिपोर्ट की मानें, तो वित्त वर्ष 2020 में करीब 8,703 बैंकिंग फ्रॉड को अंजाम दिया गया है, जो कि अगले एक साल में वित्तीय वर्ष 2021 में घटकर 7,338 हो गये। हालांकि वित्तीय वर्ष 2022 में बैकिंग फ्रॉड की घटनाएं बढ़कर 9,046 हो गई। इसी तरह वित्तीय वर्ष में 13,564 बैंकिंग घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा 36,073 बैंकिंग फ्रॉड की घटनाएं हुई हैं।

कितने का हुआ बैंकिंग फ्रॉड

हालांकि इन बैंकिंग फ्रॉड में फ्रॉड ज्यादा हुई है, लेकिन पैसे की कमी दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2020 में 1,85,468 रुपये का बैंकिंग फ्रॉड हुआ। वही वित्तीय वर्ष 2021 में 1,32,389 रुपये का देश को बैंकिंग फ्रॉड के तौर पर नुकसान का सामना करना पड़ा है। वित्तीय वर्ष 2022 में यह आंकड़ा घटकर 45,458 रुपये रह जाता है। जबकि वित्तीय वर्ष 2023 में 26,127 रुपये और वित्तीय वर्ष 2024 में 13,930 रुपये रह जाता है।

admin

Related Posts

जनजातीय महाकुंभ में गरजे Amit Shah, बोले- आदिवासी परंपरा भारत की सांस्कृतिक ताकत

नई  दिल्ली राजधानी दिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित विशाल जनजातीय महाकुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आदिवासी समाज को सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा…

भारत सिर्फ पार्टनर नहीं, सबसे अहम रणनीतिक सहयोगी’ दिल्ली में बोले मार्को रूबियो

 नई दिल्ली  अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को नई दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी