युद्धविराम की शर्तों के हिसाब से हमास बंधकों को रिहा करना शुरू नहीं करता, इजरायल हमले बंद नहीं करेगा, 10 की मौत

इजरायल
इजरायल और हमास आतंकियों के बीच 15 महीने से ज्यादा चली जंग पर आज से विराम लग गया है। अमेरिका, कतर और मिस्र की महीनों पुरानी कसरत और मध्यस्था के बाद यह मुमकिन हो पाया। हालांकि अभी भी इजरायल गाजा पर कहर बरपाना बंद नहीं कर रहा है। इजरायल ने युद्धविराम की योजनाबद्ध शुरुआत के बाद से गाजा पर हवाई हमले में 10 फिलिस्तीनियों की जान ले ली। ऐसा बताया जा रहा है कि जब तक युद्धविराम की शर्तों के हिसाब से हमास बंधकों को रिहा करना शुरू नहीं करता, इजरायल हमले बंद नहीं करेगा।

रविवार को एक बयान में गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शहर में इजरायली हमले में छह लोग मारे गए, उत्तरी गाजा में तीन और राफा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जब तक हमास बंदियों के नाम जारी नहीं करता तब तक युद्धविराम शुरू नहीं होगा। फिलिस्तीनी समूह ने देरी के लिए "तकनीकी" कारणों को जिम्मेदार ठहराया है।

हमास आज तीन महिला बंधकों को रिहा करेगा
हमास के एक प्रवक्ता ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, हमास ने गाजा में युद्धविराम समझौते के कार्यान्वयन के पहले दिन मुक्त होने वाले तीन इजरायली बंदियों के नाम जारी किए। यह कदम संभावित रूप से एक घंटे की देरी के बाद संघर्ष विराम शुरू होने बाद सामने आया है। हमास की सशस्त्र शाखा क़सम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने कहा, "कैदी विनिमय सौदे के हिस्से के रूप में हमने आज तीन महिला बंधकों को रिहा करने का फैसला किया है- रोमी गोनेन (24), एमिली दामरी (28) और डोरोन शतानबर खैर (31)।"

युद्धविराम से इजरायल में फूट, तीन मंत्रियों का इस्तीफा
इज़रायल के धुर दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर और उनकी राष्ट्रवादी-धार्मिक पार्टी के दो अन्य मंत्रियों ने युद्धविराम समझौते को लेकर नेतन्याहू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इजरायल में यहूदी शक्ति पार्टी के नेता ओत्ज़मा येहुदित ने कहा कि अब वे सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा, यह सरकार को गिराने की कोशिश नहीं, बल्कि युद्धविराम के खिलाफ हमारा विरोध है।

  • admin

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

    नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

    कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

    कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा