मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द खुलेगा हमर लैब, मिलेगी 156 प्रकार के जांच की सुविधा, अस्पताल प्रबंधन ने की तयारी शुरू

कोरबा
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हमर लैब की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है, जहां 156 प्रकार के जांच की सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सिविल कार्य पूरा होने के बाद इस माह के अंत तक एसी इंस्टॉलेशन व रैक बनाने का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज में जांच रोड़ा न बने इसके लिए हमर लैब शुरू किए जा रहे हैं। कोरबा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जिला अस्पताल) में 2 साल में हमर लैब बनकर तैयार हुआ। भवन का निर्माण सीजीएमएससी द्वारा कराया गया। सिविल वर्क पूरा होने के बाद भवन अस्पताल प्रबंधन के हैंडओवर कर दिया गया है। इसके साथ ही अब अस्पताल प्रबंधन ने हमर लैब के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हमर लैब में जांच सुविधा शुरू करने व सैंपल रखने के लिए एसी इंस्टॉलेशन के साथ ही रैक की आवश्यकता है। ऑटोनाम्स से इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही उक्त कार्य शुरू कराया जाएगा। एक ही भवन के अंदर बायो केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी व पैथोलॉजी डिपार्टमेंट शुरू हो जाएंगे। इस तरह एक ही छत के नीचे 156 तरह की जांच की सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में जिला अस्पताल के दौरान चल रहे पैथौलॉजी लैब को ही सेंट्रल लैब बनाया गया है। संसाधन व स्थान की कमी के कारण अलग-अलग डिपार्टमेंट के लैब छोटे-छोटे कमरों में संचालित है। जांच के लिए पहुंचे मरीजों को बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। वहीं कई महत्वपूर्ण जांच की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में मरीजों को कई जांच के लिए बाहर निजी सेंटर जाना पड़ता है। जिससे मरीज व उनके परिजन को परेशानी होती है। हमर लैब शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के रुपए बचेंगे।
इस माह के अंत तक हो जाएगी तैयारी पूरी: डॉ. गोपाल कंवर
कोरबा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर के मुताबिक हमर लैब का सिविल कार्य पूरा हो चुका है। उपकरण इंस्टॉलेशन व रैक बनाने की स्वीकृति के बाद अब काम शुरू हो जाएगा। इस माह के अंत तक तैयारी पूरी कर हमर लैब की सुविधा शुरू की जाएगी। लैब में 156 प्रकार के जांच का लाभ मिलेगा।

 

admin

Related Posts

एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, रविशंकर नाम से गूंजा गांव का आंगन

रायपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल (ग्राम पंचायत लोखान) में आगमन एक आत्मीय और भावनात्मक प्रसंग का…

“गोलू और पानी की बूँद: एक छोटी सोच से बड़ी बदलाव की कहानी”

बिलासपुर जल संरक्षण आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रस्तुत लेख इसी विषय पर आधारित एक प्रेरणादायक कहानी “गोलू और पानी की बूँद ” को दर्शाता है। गोलू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई