गूगल का मार्केट शेयर पिछले 10 सालों में पहली बार घटकर 90 फीसदी के नीचे आया, कंपनी के नुकसान का फायदा Bing को मिला है

मुंबई

सर्च इंजन मार्केट में Google का दबदबा सालों से कायम है. कई कंपनियों ने Google Search Engine को मात देने की कोशिश की, लेकिन गूगल के एल्गोरिद्म के आगे किसी की नहीं चली. मगर अब कहानी बदल रही है और इस कहानी के साथ ही सर्च इंजन मार्केट की भी तस्वीर बदल रही है.

लगभग 10 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब गूगल की मार्केट हिस्सेदारी 90 फीसदी से कम हुई है. Statcounter की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के आखिरी तीन महीने में गूगल का सर्च इंजन मार्केट शेयर घटा है. अक्टूबर में 89.34 परसेंट, नवंबर महीने में 89.99 परसेंट था और दिसंबर में गूगल का मार्केट शेयर 89.74 परसेंट हो गया है.
Bing का मार्केट शेयर बढ़ा है

ये सर्च इंजन मार्केट में बड़ी उठा पटक है, क्योंकि यहां सालों से गूगल की हिस्सेदारी 90 फीसदी से ज्यादा रही है. इससे पहले गूगल का मार्केट शेयर साल 2015 में 90 फीसदी से नीचे आया था. गूगल का मार्केट घटने से Microsoft Bing को फायदा हुआ है. 2024 की आखिरी छमाही में Bing ने अच्छी खासी ग्रोथ हासिल की है और इसका मार्केट शेयर 4 फीसदी पर पहुंच गया है.

ये दिखाता है कि धीरे-धीरे ही सही, लेकिन Bing पॉपुलर हो रहा है. सर्च इंजन की पॉपुलैरिटी की एक बड़ी वजह ChatGPT का साथ आना है. हालांकि, 4 परसेंट का मार्केट शेयर होने के बाद भी Bing गूगल सर्च से बहुत पीछे है. Statcounter के मुताबिक, गूगल धीरे-धीरे अपना मार्केट शेयर खो रहा है.

कंपनी का मार्केट शेयर कई रीजन में स्टेबल है. एशिया पैसिफिक रीजन में मार्केट शेयर गिरने की वजह से ही ओवल ऑल कमी आई है. अमेरिका में नवंबर महीने में गूगल सर्च इंजन का मार्केट 90.37 फीसदी था, जो दिसंबर में गिरकर 87.39 परसेंट रह गया है.
AI की वजह से मिल रही चुनौती

सालों तक मार्केट में राज करने के बाद गूगल को अब चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी पर अवैध तरीके से बाजार में मोनोपोली क्रिएट करने का भी आरोप लगा है, जिसकी वजह से कंपनी दो साल से जांच के दायरे में है. वहीं गूगल की पॉपुलैरिटी कम होने की एक वजह AI सर्च इंजन का पॉपुलर होना भी है.

ChatGPT सर्च और Perplexity जैसे सर्च इंजन तेजी से पॉपुलर हो रहा है. हालांकि, Statcounter ने अपनी रिपोर्ट में किसी AI सर्च इंजन का नाम नहीं लिया है. कंपनी ज्यादातर पारंपरिक सर्च इंजन का डेटा ही ट्रैक करती है. गूगल के बाद Bing मार्केट शेयर के मामले में दूसरे स्थान पर आता है.

 

admin

Related Posts

चुनावी नतीजों से शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स900 अंक तक चढ़ा

मुंबई   मजबूत ग्लोबल सेंटिमेंट और पश्चिम बंगाल (West Bengal Election Result, 2026) सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीचआज बाजार रफ्तार में है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई