मध्य प्रदेश में19-20 जनवरी से पारे में गिरावट आते ही कड़ाके की ठंड का असर होने लगेगा

भोपाल
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से फिर ठिठुरन बढ़ने लगी है। शुक्रवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा और कोल्ड डे की स्थिति रही। तापमान में भी अच्छी खास गिरावट देखने को मिली। फिलहाल एक हफ्ते ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

 एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे प्रदेश में ठंडी हवाएं चलेंगी । 19-20 जनवरी से पारे में गिरावट आते ही कड़ाके की ठंड का असर होने लगेगा।शनिवार रविवार को 30 जिलों में कोहरे के साथ कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया है।बढ़ती ठंड के चलते  अशोकनगर, रतलाम, शाजापुर में नर्सरी से आठवीं तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित की गई है।

शनिवार रविवार को कैसा रहेगा एमपी का मौसम

शनिवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।रविवार को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में कोहरा रहेगा।

एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।इन मौसम प्रणालियों के असर से एक बार फिर उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवा चलने लगी है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार-रविवार को रात के तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।  सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से एक बार फिर रात का तापमान बढ़ेगा।

admin

Related Posts

विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी और माफी पर होगी चर्चा

भोपाल  मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के मामले में आज, 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में…

सस्ते बिजली के सपने सच होंगे! अमित शाह देंगे मध्यप्रदेश को 550 करोड़ की मदद

भोपाल भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल (IISER) में जल्द ही ऐसा रिसर्च पार्क तैयार किया जाएगा जहां भविष्य की बिजली तैयार करने के फॉर्मूले खोजे जाएंगे। 550 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक