आज अजीत अगरकर-रोह‍ित शर्मा करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का होगा ऐलान

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा करेगा। टीम का एलान चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की अगुआई में 12ः30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी, जिसमें वह चुने गए खिलाड़ियों और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए बनाई गई रणनीतियों के बारे में जानकारी देंगे। रोहित शर्मा भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का भी एलान किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आठ टीमें चार के दो ग्रुप में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल तक 12 ग्रुप-स्टेज मैच होंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, 23 फरवरी को दुबई में होना है। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो दुबई फाइनल की मेजबानी भी करेगा।

23 फरवरी को है पाकिस्तान से मुकाबला
भारत के ग्रुप चरण की शुरुआत 23 फरवरी को होगी। उसके बाद 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला है। टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा और 8 मार्च को फाइनल में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान दो मात्र टीमें हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीमों की घोषणा नहीं की है। बीसीसीआई की ओर से यह देरी कथित तौर पर जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की फिटनेस को लेकर चिंताओं के कारण हुई है।

बुमराह हैं चोटिल
गौरतलब हो कि बुमराह को हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट मैच में पीठ में चोट लगी थी। सिडनी में टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल होने के बाद बुमराह को स्कैन के लिए ले जाया गया। हालांकि, बीसीसीआई ने उनकी चोट की गंभीरता की पुष्टि नहीं की, लेकिन बुमराह ने मैच में आगे गेंदबाजी नहीं की, जिसमें भारत छह विकेट से हार गया।

करुण नायर पर होगी निगाह
यह देखना भी दिलचस्प होगा कि सीनियर चयन समिति विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में चल रहे करुण नायर को चुनेगी या नहीं। नायर ने सात पारियों में पांच शतकों के साथ 752 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि प्रीमियर घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को है, जो टीम की घोषणा से टकराता है। नायर अपनी पूर्व टीम कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में विदर्भ की अगुआई करेंगे।

admin

Related Posts

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

 कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी