दुनिया के सबसे बेकार खानों की लिस्ट में आता हैं भारत की ये डिश, लिस्ट देखकर ही फूट जाएगा गुस्सा

 नई दिल्ली

स्वाद और पोषण से भरपूर भारत के एक पारंपरिक फूड आइटम को दुनिया के घटिया खानों की लिस्ट में शामिल किया गया है. जिस भारतीय खाने को खराब माना जा रहा है, वो भारत के कई हिस्सों में काफी सारे लोगों को खूब भाता है.  

  दरअसल, भारत की मिस्सी रोटी को दुनिया की सबसे खराब डिशेज में शामिल किया गया है.  इस वजह से इंटरनेट पर एक बड़ा तबका नाराज भी है.  मिस्सी रोटी, जिसे पोषण से भरपूर और सुपरफूड माना जाता है. इसे Taste Atlas द्वारा जारी 'दुनिया की सबसे खराब डिशेज़' की सूची में शामिल किया गया है.

टेस्ट एटलस की सूची में शामिल हुई मिस्सी रोटी
यह सूची जनवरी 2025 में जारी हुई, जिसमें मिस्सी रोटी 100 सबसे खराब रेटिंग वाली डिशेज में 56वें स्थान पर रही. यह इस सूची में शामिल भारत की एकमात्र डिश है, और इस पर भारत के लोग इंटरनेट जमकर गुस्सा निकाल रहा है।

क्या है मिस्सी रोटी?
पंजाब की पारंपरिक मिस्सी रोटी बेसन, मसालों और सब्ज़ियों से तैयार की जाती है. यह ग्लूटेन-फ्री होती है और उत्तर भारतीय खाने के साथ इसे बड़े चाव से खाया जाता है. इसे पोषण से भरपूर और सेहतमंद माना जाता है।

कैसे बनी विवाद का कारण?
Taste Atlas की इस सूची में मिस्सी रोटी को जेली ईल्स, फ्रॉग आई सलाद, डेविल्ड किडनीज, और ब्लड डम्पलिंग जैसे अजीबोगरीब डिशेज के साथ रखा गया. इस पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आईं. रेडिट पर एक पोस्ट में लिखा गया कि मिस्सी रोटी दुनिया की सबसे खराब डिशेज में शामिल की गई है. इसका हम विरोध करेंगे.एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है उन्होंने भारत की कोई डिश सिर्फ इसलिए शामिल कर ली ताकि यह साबित कर सकें कि हर भारतीय डिश मास्टरपीस नहीं है. अच्छा मजाक किया.

सोशल मीडिया पर भारी विरोध
सोशल मीडिया पर लोगों ने Taste Atlas की पसंद पर सवाल उठाए. लोगों ने कहा कि हर किसी का स्वाद अलग होता है, लेकिन मिस्सी रोटी जैसे व्यंजन को इस सूची में शामिल करना गलत है. अगर उन्हें कुछ रखना ही था तो बैंगन या करेले की सब्जी रखते, मिस्सी रोटी क्यों?कुछ ने इस सूची को पक्षपातपूर्ण बताया. एक यूजर ने कहा कि इस सूची में कई स्पेनिश डिशेज शामिल हैं, लेकिन नॉर्डिक देशों के व्यंजन कम हैं. क्योंकि स्वाद व्यक्तिगत होता है.

मिस्सी रोटी क्यों है ख़ास?
मिस्सी रोटी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं. यह पारंपरिक भारतीय थाली का अहम हिस्सा है और दुनिया भर में भारतीय व्यंजनों की पहचान है.

 

admin

Related Posts

इतिहास खतरे में! राज्यसभा में धरोहरों की सुरक्षा पर जताई गई गंभीर चिंता

नई दिल्ली राज्यसभा सदस्य मीनाक्षी जैन ने शुक्रवार को देश की अमूल्य धरोहरों की रक्षा का महत्वपूर्ण विषय सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सदन का ध्यान देश की अमूल्य…

कचरा प्रबंधन पर लापरवाही भारी: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल नगर निगम को दिखाई सख्ती

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों में बार-बार बदलाव करने से जमीनी हकीकत में तब तक सुधार नहीं होगा, जब तक अधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा