जेडीए ने तीन चौड़ी सड़कों के निर्माण का काम शुरू किया, महाराजपुर बायपास तक बनेंगी नई कालोनियां

जबलपुर

शहर की आबादी बढ़ती गई, उसी अनुपात में वाहनों की संख्या भी बढ़ी, लेकिन नई सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। नतीजतन पहले से मौजूद सड़कों पर ही यातायात का दबाव बढ़ता गया। नई सड़कों का निर्माण न होने से नगर की बसाहट भी सिमट कर रह गई। जेडीए ने तीन चौड़ी सड़कों के निर्माण का काम शुरू किया है। टाउन प्लानर्स के अनुसार ये मेजर व सेक्टर रोड नगर में नए आवासीय, व्यावसायिक क्षेत्र को विस्तार देंगी। पाटन बायपास, कटंगी बायपास व महाराजपुर बायपास तक नई कालोनियां विकसित हो सकेंगी।

 यह है स्थिति

    8 लाख के लगभग बढ़ गई नगर की जनसंख्या तीन दशक में
    18 लाख के लगभग नगर की वर्तमान आबादी
    8 लाख 71 हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं
    सड़कों पर बढ़ता गया यातायात का दबाव

    49.85 किमी बनना थीं सडक़
    10.32 किलोमीटर सडक़ का हुआ निर्माण
    13 नई सडक़ का होना था निर्माण
    9 सडक़ नहीं बनीं
    4 सडक़ों का अधूरा निर्माण
    3 नई सडक़ों का किया जा रहा है निर्माण

 यहां हो रहा निर्माण
2.68 किलोमीटर लंबी सेक्टर रोड 3 सड़क का मोहनिया, बहदन, बसहा, सिमरिया, गढ़ा क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू किया गया है। बसहा, कचनारी, रक्सा, रैगवां और करमेता क्षेत्र में 2.80 किलोमीटर लंबी सेक्टर रोड 2 का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कुदवारी, गुरदा, महाराजपुर, खैरी व हथना में मेजर सडक़ 4 बनना है, इसके भी निर्माण की शुरुआत हो गई है।

 इन क्षेत्रों का होगा विकास
शहर को पिछले तीन दशक में चार नई सड़क मिली थीं। अब तीन और सड़कों के निर्माण का काम शुरू किया गया। इन सड़कों का निर्माण होने पर मोहनिया, बहदन, बसहा, सिमरिया, गढ़ा के पीछे के क्षेत्र, बसहा, कचनारी, रक्सा, रैगवां और करमेता क्षेत्र का पिछड़ापन दूर होगा। इन इलाकों की तस्वीर बदलेगी।

 नई योजनाओं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रिहायशी, व्यवसायिक क्षेत्र तैयार करने के बेहतर कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक है। इसलिए 1 मेजर व 2 सेक्टर सडक़ों के निर्माण का काम शुरू किया है। इसके साथ ही ड्रेनेज, पुल, पुलिया व अन्य आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी निर्माण किया जाएगा।

    दीपक वैद्य, सीईओ जेडीए

admin

Related Posts

शिक्षा में सख्ती: MP बोर्ड ने 5वीं-8वीं के 1.29 लाख फेल छात्रों के लिए मई में पुनः परीक्षा तय की

भोपाल प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। दोनों कक्षाओं के करीब 1.29 लाख विद्यार्थी 33 प्रतिशत…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?