एडवेंचर्स लवर्स को भा रहा उज्जैन में स्काई डाइविंग

 
भोपाल

मध्यप्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उदेश्य से उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल की रोमांचक पहल से देश और प्रदेश के एडवेंचर्स लवर्स के लिए पसंदीदा गंतव्य स्थल बन चुका है। चौथे संस्करण की सफलता का अंदाजा इस इससे लगाया जा सकता है, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6 गुना लगभग 500 से अधिक पर्यटकों ने स्काई डाइविंग के रोमांच का अनुभव लिया। स्काई डाइविंग फेस्टिवल में पर्यटकों को 10,000 फीट से स्काई डाइविंग कर, महाकाल की नगरी को देखने के रोमांच का अनुभव मिल रहा है। इस एडवेंचर एक्टिविटी में अब तक बेंगलुरु, मदुरई, वडोदरा, लखनऊ, अहमदाबाद, कोयंबटूर, उदयपुर, जोधपुर, पुणे, दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, सूरत, कोलकाता, मयसूर, राजकोट, लुधियाना, विशाखापट्टनम, चेन्नई के साथ-साथ प्रदेश के उज्जैन, इंदौर, बालाघाट, भोपाल, मऊ, जबलपुर, और ग्वालियर जैसे क्षेत्रों से प्रतिभागी स्काई डाइविंग का रोमांचक अनुभव ले चुके हैं।

स्काई डाइविंग फेस्टिवल के प्रति पर्यटक तहत पर्यटक अत्यंत उत्साहित हैं। स्काई डाइवर्स का कहना है कि उन्होंने दुबई में स्काई डाइविंग की है, लेकिन उज्जैन में स्काई डाइविंग का अनुभव बेहद खास और रोमांचक है। आयोजन संस्था स्काई हाई इंडिया द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसकी जानकारी और बुकिंग के लिए www.skyhighindia.com पर विजिट किया जा सकता है। स्काई डाइविंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक है।

प्रमुख सचिव पर्य़टन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एडवेंचर और वॉटर टूरिज्म गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश को एडवेंचर हब के रूप में स्थापित करने और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार चौथे वर्ष स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, यह फेस्टिवल 09 फरवरी 2025 तक चलेग।

एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास

प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए की जाने वाली पहल में छिंदवाड़ा में माचागोरा वोटर फेस्टिवल और तामिया एडवेंचर फेस्टिवल, भोपाल, गांधीसागर, चंदेरी, खजुराहो, परसिली(सीधी), जबलपुर (भेड़ाघाट), राइडर्स इन द वाइल्ड बाइकिंग इवेंट के तीसरे संस्करण एवं पचमढ़ी में जटाशंकर रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज, गांधी सागर फेस्टिवल और चंदेरी फेस्टिवल हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा, जनवरी 2025 में भोपाल आर्मी मैराथन और फरवरी 2025 में क्वींस ओन द व्हील्स और खजुराहो मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे एडवेंचर प्रेमियों को विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का अनुभव कराया जा सके।

  • admin

    Related Posts

    रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

    भोपाल  मध्यप्रदेश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी 3 एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में संपन्न हुए तीन दिवसीय डिफेंस टेक भारत “Def-Tech Bharat 2026” में सहभागिता कर मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु…

    विद्युत उत्पादन में मध्यप्रदेश की कार्यकुशलता को बताया अनुकरणीय

    भोपाल  भारत सरकार के विद्युत सचिव  पंकज अग्रवाल ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत गृह की विद्युत उत्पादन क्षमता, संचालन दक्षता व कोयला लोडिंग,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा