‘धर्म परिवर्तन नहीं, मेरी घरवापसी’; इमरान ने अपनाया सनातन धर्म! भगवा पहनकर कही ये बात.

खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक मुस्लिम युवक ने इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन हिंदू धर्म अपनाया और घर वापसी कर ली। युवक इमरान ने खंडवा के अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर आयोजित प्रायश्चित अनुष्ठान में हवन–पूजन कर खुद को इमरान से ईश्वर बनाकर सनातन हिंदू धर्म में वापसी कर ली। महादेवगढ़ मंदिर पर पंचगव्य तथा पवित्र नदियों के जल से स्नान के बाद प्रायश्चित हवन हुआ और इमरान ने भोले बाबा का पूजन कर खुद को सनातन हिंदू धर्म में समाहित कर लिया तथा अब वह इमरान से ईश्वर बन गया है।

हिंदू धर्म में वापसी करने को लेकर ईश्वर ने बताया कि उसके पूर्वज हिंदू थे और उसका रुझान भी सनातन धर्म की और अत्यधिक बढ़ गया था। धर्म और अध्यात्म से प्रभावित होकर उसने घर वापसी की और इस्लाम को त्याग कर सनातन हिंदू धर्म अपनाया।

इमरान से ईश्वर बने इस युवक को लेकर महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि इमरान पिछले कुछ समय से संपर्क में था और उसकी रुचि सनातन हिंदू धर्म में थी। कहीं ना कहीं उसके पूर्वज सनातन हिंदू थे, इसीलिए उसने आज इस्लाम को त्याग कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अब वह इमरान नहीं बल्कि ईश्वर के नाम से जाना जाएगा। इमरान ने इच्छा व्यक्त की थी कि वह 144 साल बाद बन रहे महाकुंभ के इस सुखद सहयोग में ही सनातन धर्म में वापसी करेगा।

1. खंडवा में इमरान ने इस्लाम धर्म क्यों त्यागा और सनातन हिंदू धर्म अपनाया?

इमरान ने सनातन धर्म के प्रति बढ़ते रुझान और अपने पूर्वजों के हिंदू होने के कारण इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन हिंदू धर्म अपनाया। उसने घर वापसी की और महादेवगढ़ मंदिर में हवन-पूजन के माध्यम से इस धर्म को स्वीकार किया।

2. इमरान से ईश्वर बने युवक का नाम अब क्या है?

इमरान ने सनातन हिंदू धर्म में वापसी की और अब उनका नाम ईश्वर रखा गया है। वह अब ईश्वर के रूप में जाने जाएंगे।

3. इमरान ने सनातन धर्म को अपनाने के लिए क्या कदम उठाए थे?

इमरान ने महादेवगढ़ मंदिर में पंचगव्य और पवित्र नदियों के जल से स्नान किया, फिर प्रायश्चित हवन किया और भोले बाबा का पूजन कर सनातन धर्म अपनाया।

4. सनातन धर्म अपनाने से क्या तात्पर्य है?

सनातन धर्म अपनाने का तात्पर्य है किसी व्यक्ति द्वारा सनातन हिंदू धर्म को अपनाना। इस मामले में इमरान ने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म को अपनाया और अपनी धार्मिक पहचान बदल ली।

5. महाकुंभ के इस समय में धर्म परिवर्तन क्यों हुआ?

इमरान ने 144 साल बाद बन रहे महाकुंभ के अवसर पर सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया। यह एक धार्मिक और आध्यात्मिक कदम था, जो उसकी गहरी आस्था से जुड़ा हुआ था।

 

admin

Related Posts

रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  मध्यप्रदेश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी 3 एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में संपन्न हुए तीन दिवसीय डिफेंस टेक भारत “Def-Tech Bharat 2026” में सहभागिता कर मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु…

विद्युत उत्पादन में मध्यप्रदेश की कार्यकुशलता को बताया अनुकरणीय

भोपाल  भारत सरकार के विद्युत सचिव  पंकज अग्रवाल ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत गृह की विद्युत उत्पादन क्षमता, संचालन दक्षता व कोयला लोडिंग,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा